ब्रेकिंग
अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिलBihar News: CM नीतीश की समृद्धि यात्रा में छोटे-मोटे काम पर भी करोड़ो रू हुए खर्च, सरकारी खजाने से रिलीज की गई राशि बिहार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव: चार रंग के डस्टबिन होंगे अनिवार्य, इस दिन से लागू होंगे नए नियम; गाइडलाइन जारीअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिलBihar News: CM नीतीश की समृद्धि यात्रा में छोटे-मोटे काम पर भी करोड़ो रू हुए खर्च, सरकारी खजाने से रिलीज की गई राशि बिहार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव: चार रंग के डस्टबिन होंगे अनिवार्य, इस दिन से लागू होंगे नए नियम; गाइडलाइन जारी

प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, गंडक नदी से बरामद हुआ शव; पुलिस ने किया कांड का खुलासा

Bihar Crime News: बिहार के गोपालगंज में एक युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां प्रेम प्रसंग में उसे मारकर शव गंडक नदी में फेंक दिया गया। पुलिस जांच में चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं और कई आरोपी गिरफ्त में आ चुके हैं।

प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, गंडक नदी से बरामद हुआ शव; पुलिस ने किया कांड का खुलासा
TejpratapTejpratap|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: बिहार के गोपालगंज जिले के जादोपुर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है, जहां प्रेम प्रसंग में एक युवक की हत्या कर उसके शव को गंडक नदी में फेंक दिया गया। पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।


जानकारी के अनुसार, जादोपुर थाना क्षेत्र के मेहंदिया गांव में 14 मार्च की रात दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना हुई थी। इस घटना के बाद दो युवक रहस्यमय तरीके से लापता हो गए थे। परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी और हत्या की आशंका जताई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की।


15 मार्च 2026 को पुलिस को सूचना मिली कि मेहंदिया नहर पुल के नीचे खून के धब्बे पाए गए हैं। आशंका जताई गई कि एक से अधिक लोगों की हत्या कर शव को कहीं छिपा दिया गया है। सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ प्रांजल और जादोपुर थानाध्यक्ष अनिल कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम को बुलाया गया, जिसने वैज्ञानिक तरीके से जांच कर महत्वपूर्ण सबूत एकत्र किए।


परिजनों के आवेदन के आधार पर जादोपुर थाना में मामला दर्ज कर लिया गया और पुलिस ने गहन अनुसंधान शुरू किया। लगातार खोजबीन और तकनीकी जांच के दौरान 17 मार्च को पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी, जब मलाही क्षेत्र स्थित गंडक नदी से लापता युवक विकास कुमार का शव बरामद किया गया। शव की पहचान परिजनों द्वारा की गई।


शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज के मॉडल सदर अस्पताल भेजा गया, जहां आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। इस घटना के बाद परिवार में मातम छा गया और पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।


पुलिस जांच में सामने आया है कि यह पूरा मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है। प्रारंभिक जांच के अनुसार मृतक विकास कुमार का एक महिला से अवैध संबंध था, जिससे महिला के परिजन नाराज थे। इसी को लेकर आरोपियों ने सुनियोजित साजिश रची।


बताया जा रहा है कि 14 मार्च की रात करीब 9:30 बजे युवक को बहाने से बुलाया गया और उसकी हत्या कर दी गई। हत्या के बाद साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को ट्रैक्टर में लादकर गंडक नदी में फेंक दिया गया, ताकि घटना का कोई सुराग न मिल सके। हालांकि पुलिस की सक्रियता और त्वरित कार्रवाई से पूरे मामले का खुलासा हो गया।


पुलिस ने इस मामले में तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और उनके आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है। साथ ही अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।


सदर एसडीपीओ प्रांजल ने बताया कि जादोपुर थाना क्षेत्र से एक व्यक्ति के लापता होने की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने गंभीरता से जांच शुरू की थी। वैज्ञानिक साक्ष्यों और स्थानीय जानकारी के आधार पर मामले का सफल उद्भेदन कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि इस कांड में शामिल सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें