ब्रेकिंग
पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर

समस्तीपुर: शराब पीने से मना करना पड़ गया महंगा, नशेड़ी पति ने गोली मारकर कर दी पत्नी की हत्या

SAMASTIPUR: बिहार में कोरोना का कहर जारी है। तेजी से बढ़ता कोरोना संक्रमण रुकने का नाम नहीं ले रहा है वही आपराधिक घटनाएं भी थमने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला विभूतिपुर थाना क्

समस्तीपुर: शराब पीने से मना करना पड़ गया महंगा, नशेड़ी पति ने गोली मारकर कर दी पत्नी की हत्या
Santosh SinghSantosh Singh|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

SAMASTIPUR: बिहार में कोरोना का कहर जारी है। तेजी से बढ़ता कोरोना संक्रमण रुकने का नाम नहीं ले रहा है वही आपराधिक घटनाएं भी थमने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सिंघिया बुजुर्ग में सामने आया है। जहां एक नशेड़ी पति को शराब पीने से रोकना एक पत्नी को काफी महंगा पड़ गया। नशे की हालत में पति ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। 


मृतका की पहचान गांव के ही शंकर महतो की पत्नी ममता देवी के रूप में हुई है। घटना की सूचन मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की छानबीन शुरू की। बताया जाता है कि सिंघियाघाट में सब्जी आढ़त चलाने वाला नशेड़ी शंकर महतो ने हाल ही में एक पिस्तौल खरीदी थी। पति को शराब नहीं पीने की बात पत्नी ने कही थी। इस दौरान मामूली कहासूनी के क्रम में नशेड़ी पति ने पत्नी पर गोली चला दी।


गोली महिला के गर्दन के निकट लगी और आर-पार हो गई।घटना के बाद उसके नशेड़ी पति ने जख्मी पत्नी को एक वाहन पर लादकर समस्तीपुर स्थित निजी अस्पताल के बाद डीएमसीएच के निकट एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां इलाज के दौरान जख्मी महिला की मौत हो गई। पत्नी की मौत के बाद वह मौके से फरार हो गया। मृतका दो बच्चे की मां बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस आरोपी पति की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

इस खबर के बारे में
Santosh Singh

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें