ब्रेकिंग
पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर

समस्तीपुर: आइसोलेशन सेंटर से कॉन्ट्रैक्ट किलर हुआ फरार, पुलिस के हाथ-पांव फूले

SAMASTIPUR: कुख्यात अपराधी मो.चांद रोसड़ा के आइसोलेशन सेंटर से फरार हो गया। पुलिस को चकमा देकर वह रेलिंग के सहारे नीचे उतरा और मौके से फरार हो गया। जिसके बाद आइसोलेशन सेंटर पर

समस्तीपुर: आइसोलेशन सेंटर से कॉन्ट्रैक्ट किलर हुआ फरार, पुलिस के हाथ-पांव फूले
Santosh SinghSantosh Singh|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

SAMASTIPUR: कुख्यात अपराधी मो.चांद रोसड़ा के आइसोलेशन सेंटर से फरार हो गया। पुलिस को चकमा देकर वह रेलिंग के सहारे नीचे उतरा और मौके से फरार हो गया। जिसके बाद आइसोलेशन सेंटर पर अफरा-तफरी मच गयी। जिसके बाद वहां तैनात पुलिसकर्मियों ने इसकी सूचना वरीय पुलिस पदाधिकारी को दी। 


बताया जाता है कि मथुरापुर ओपी क्षेत्र से हथियार के साथ कॉन्ट्रैक्ट कीलर चांद को गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद कोरोना जांच में उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव मिली थी। तब 29 अप्रैल को उसे रोसड़ा आइसोलेशन सेंटर में एडमिट कराया गया था। जहां पुलिस को चकमा देकर वह मौके से फरार हो गया। 


सुपारी किलर मो. चांद पर कई हत्या और डकैती के मामले दर्ज है। कोविड मरीजों के लिए बनाए गये आइसोलेशन सेंटर के अंदर सुरक्षाकर्मियों का प्रवेश वर्जित रहना और बगैर किसी घेराबंदी के खुले कमरे में अपराधी को रखना खुद बड़ा सवाल कर रहा है। आखिर किस परिस्थिति में कुख्यात को बगैर विशेष सुरक्षा व्यवस्था के रोसड़ा के इस आइसोलेशन सेंटर में रखा गया। 


आइसोलेशन सेंटर से अपराधी के फरार होने की पुष्टि करते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सहरियार अख्तर ने कहा कि उसकी गिरफ्तारी को लेकर छापामारी की जा रही है। सभी सीमावर्ती थाने अलर्ट किया गया है।


इस खबर के बारे में
Santosh Singh

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें