Bihar Crime News: सहरसा में सदर थाना क्षेत्र के विश्वकर्मा ढाला के समीप गौतम नगर मुहल्ले में एक बंद घर से एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक का शव फंदे से लटका हुआ पाया गया है।
युवक की पहचान शिव सिंह के पुत्र सचिन सिंह के रूप में की गई है, जो गौतम नगर मुहल्ला में एक किराए के कमरे में रहता था। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस और FSL की टीम पहुँची जिसके बाद कमरे का दरवाजा तोड़कर युवक के शव को बाहर निकाला गया।
फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घटनास्थल पर कोई भी कुछ बोलने से इंकार कर रहा है। मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। युवक ने खुदकुशी की या किसी ने उसकी हत्या कर दी है? पुलिस तमाम सवालों के जवाब तलाश रही है।

