Hindi News / crime / ट्रेन में सीट को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, बीच-बचाव करने...

ट्रेन में सीट को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, बीच-बचाव करने गए युवक की पीट-पीटकर हत्या

Bihar Crime News: सहरसा रेलवे जंक्शन पर जनसेवा एक्सप्रेस में सीट को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच मारपीट के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे 30 वर्षीय युवक मो. अनीश की पिटाई से मौत हो गई।

1st Bihar Published by: RITESH HUNNY Updated Jun 08, 2026, 6:41:32 PM

Bihar Crime News

प्रतिकात्मक तस्वीर - फ़ोटो Google

Bihar Crime News: बिहार के सहरसा रेलवे जंक्शन पर अमृतसर जाने वाली जनसेवा एक्सप्रेस ट्रेन में सीट को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद में जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष से बीच बचाव करने आए एक 30 वर्षीय युवक को पीटपीट कर मौत के घाट उतार दिया। यह घटना प्लेटफार्म नम्बर - 3 की है। 


मृतक युवक की पहचान मो. अनीश के रूप में की गई है, जो सदर थाना क्षेत्र के पटुआहा भेड़धरी वार्ड नम्बर - 24 का रहने वाला था और ऑटो चलाने का काम करता था। इधर इस घटना के बाद रेलवे जंक्शन के सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगा है। जानकारी अनुसार बीते देर शाम अमृतसर जाने वाली जनसेवा एक्सप्रेस ट्रेन जब पूर्णिया से सहरसा पहुंची तो ट्रेन में मृतक का दोस्त मो. निजाम अपनी सासु मां को ट्रेन में चढ़ाने आया और सीट लेकर बैठाने लगा।


इस दौरान ट्रेन में सवार कुछ लोगों ने सीट खाली करने को कहा इसपर विवाद बढ़ गया और फिर मारपीट शुरू हो गई। पीड़ित शख्स मो. निजाम ने बताया कि 10 से 12 की संख्या में ट्रेन में मौजूद लोगों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दिया इस बीच उसका साथी मो. अनीश जब बीच बचाव करने पहुंचा तो वो लोग मो. अनीश को लात घूसों से बुरी तरह पीटने लगे पिटाई के दौरान ट्रेन के डब्बे से उसके सिर को टकड़ा रहे थे जिसके बाद मो. अनीश वहीं बेहोश गया। 


आनन फानन में मो. अनीश को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इधर मृतक युवक के गांव के मुखिया मुकेश झा ने रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि जब रोजाना चलने वाली इस ट्रेन में लोगों की भीड़ रहती लेकिन रेलवे पुलिस स्टेशन पर घटना के बाद पहुंचती है। 


वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद रेल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रेल पुलिस के सर्किल इंस्पेक्टर ने बताया कि सीट को लेकर हुए विवाद में दो पक्षो के बीच मारपीट हुई इस दौरान बीच बचाव करने आए एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। फिलहाल मारपीट करने वाले दो लोगों को हिरासत में लिया गया है पूछताछ और मामले की छानबीन की जा रही है।