Hindi News / crime / सहरसा में कार से 230 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

सहरसा में कार से 230 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

सहरसा में उत्पाद विभाग की टीम ने वाहन जांच के दौरान एक कार से 230 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद की। मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार कर मामले में कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Apr 25, 2026, 4:53:08 PM

बिहार न्यूज

शराबबंदी पर सवाल - फ़ोटो रिपोर्टर

SAHARSA: सहरसा जिले में मधनिषेध एवं उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब की बड़ी खेप के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है।


जानकारी के अनुसार, सदर थाना क्षेत्र के शाहपुर मध्य विद्यालय के पास वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान एक संदिग्ध कार (निबंधन संख्या BR01S4219) को रोककर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन से करीब 230 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद हुई।


मौके से पुलिस ने आरोपी नीतीश कुमार (पिता: दिनेश प्रसाद यादव), निवासी भरराही वार्ड संख्या 6, थाना सदर, जिला सहरसा को गिरफ्तार कर लिया। इस छापेमारी अभियान का नेतृत्व मधनिषेध निरीक्षक गुड्डू कुमार कर रहे थे। उनके साथ सिपाही दीपक कुमार सहित उत्पाद विभाग की टीम मौजूद थी।


पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई के बाद इलाके में अवैध शराब कारोबारियों के बीच हड़कंप मच गया है।