ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

रोहतास में दीवार बनाने को लेकर दो पक्षों में खूनी झड़प, चार महिलाओं समेत 8 लोग घायल

रोहतास के सूर्यपुरा थाना क्षेत्र के रतनपत्ती गांव में दीवार बनाने के विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। घटना में चार महिलाओं सहित 8 लोग घायल हो गए, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

बिहार न्यूज
परिजनों में मचा कोहराम
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

ROHTAS: बिहार के रोहतास जिला के रतनपत्ती गांव में दीवार जोड़ने को लेकर पड़ोसियों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे और कुदाल से हमला किया गया, जिसमें चार महिलाओं सहित आठ लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सूर्यपुरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।


बिहार के रोहतास जिले के सूर्यपुरा थाना क्षेत्र के रतनपत्ती गांव में दीवार बनाने को लेकर पड़ोसियों के बीच विवाद हो गया, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। इस मारपीट में चार महिलाओं समेत कुल आठ लोग घायल हो गए।बताया जा रहा है कि उपेंद्र सिंह अपने दो भाइयों के साथ घर के दरवाजे के सामने दीवार जोड़ रहे थे। इसी दौरान पड़ोसी सुरेंद्र सिंह ने इसका विरोध किया। 


दोनों पक्षों के बीच पहले से ही जमीन को लेकर विवाद चल रहा था, जिसके कारण बात बढ़ गई और दोनों ओर से जमकर मारपीट होने लगी। घटना के दौरान लाठी-डंडा और कुदाल से हमला किया गया। मारपीट का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक पक्ष दूसरे पक्ष पर हमला करते हुए दिखाई दे रहा है।


इस घटना में सुरेंद्र सिंह, विकास कुमार, रवि कुमार, पार्वती देवी, बबिता देवी, सविता देवी, प्रियंका कुमारी और एक बालक प्रिंस कुमार घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सूर्यपुरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।घटना को लेकर दोनों पक्षों ने सूर्यपुरा थाना में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच करते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें