1st Bihar Published by: Ranjan Kumar Updated Jun 06, 2026, 7:22:27 PM
- फ़ोटो Reporter
Bihar Crime News: रोहतास के सासाराम में हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। शिवसागर थाना क्षेत्र के मचवार में प्रेम प्रसंग में 6 बच्चों की मां की पीट पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक सरिता देवी की उम्र लगभग 44 साल थी। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।
पुलिस के मुताबिक, मुन्ना बिंद की पत्नी सरिता देवी का उसके पड़ोस के ही रहने वाले कमलेश बिंद से पिछले कई वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसको लेकर दोनों परिवार में तनाव रहता था। मृतक महिला सरिता देवी के पति परदेस में मजदूरी करता है।
बताया जा रहा है कि महिला जब आज खेत में साग तोड़ने गई थी, उसी के बाद कुछ विवाद हो गया और इस विवाद में प्रेमी कमलेश बिंद ने सरिता देवी के साथ मारपीट कर दी। जिसमें उसकी मौत हो गई। मृतक सरिता देवी के पति ने बताया कि मारपीट में कमलेश बिंद के अलावा उसके परिवार के अन्य लोग भी शामिल थे।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को अपने कब्जे में ले लिया। उधर इस हत्याकांड के बाद आरोपी कमलेश बिंद परिवार के साथ फरार है। SDPO-- 1 विप्लव कुमार मौके पर पहुंच कर छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी होगी। फिलहाल सरिता देवी के शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लाया गया है।