ब्रेकिंग
नीतीश के इस्तीफे को भाजपा की साजिश बताने वाले तेजस्वी पर भड़के दिलीप जायसवाल, कहा..मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है?पटना यूनिवर्सिटी में सीएम के कार्यक्रम में हंगामा, छात्र नेताओं ने की जमकर नारेबाजीअवैध शराब का सुरक्षित ठिकाना बना मुजफ्फरपुर का पताही एयरपोर्ट, 4242 लीटर वाइन जब्त पटना यूनिवर्सिटी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यक्रम से पहले हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा और शिक्षा मंत्री के सामने नारेबाजीBihar News: SDM कार्यालय में निगरानी का छापा, 70 हजार घूस लेते लिपिक और स्टेनो अरेस्टनीतीश के इस्तीफे को भाजपा की साजिश बताने वाले तेजस्वी पर भड़के दिलीप जायसवाल, कहा..मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है?पटना यूनिवर्सिटी में सीएम के कार्यक्रम में हंगामा, छात्र नेताओं ने की जमकर नारेबाजीअवैध शराब का सुरक्षित ठिकाना बना मुजफ्फरपुर का पताही एयरपोर्ट, 4242 लीटर वाइन जब्त पटना यूनिवर्सिटी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यक्रम से पहले हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा और शिक्षा मंत्री के सामने नारेबाजीBihar News: SDM कार्यालय में निगरानी का छापा, 70 हजार घूस लेते लिपिक और स्टेनो अरेस्ट

Bihar Crime News: बिहार में युवती की गोली मारकर हत्या, परिजनों ने पुलिस पर लगाए यह आरोप

Bihar Crime News: बिहार के रोहतास जिले में मामूली नाली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जहां गोल्डी कुमारी नाम की युवती की गोली मारकर हत्या कर दी गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि यह वारदात पुलिस की मौजूदगी में हुई, जबकि पुलिस ने इससे इनकार किया है।

Bihar Crime News
© Google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: बिहार के रोहतास जिले के शिवसागर थाना क्षेत्र के किरहिंडी गांव में सिर्फ नाली के पानी को लेकर हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। इस विवाद में गोल्डी कुमारी नामक एक युवती की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना को लेकर परिजनों ने गंभीर आरोप लगाए हैं कि यह सबकुछ डायल 112 की पुलिस टीम की मौजूदगी में हुआ, लेकिन पुलिस मूकदर्शक बनी रही।


दरअसल, मामले की शुरुआत नाली के बहते पानी को लेकर दो पक्षों में कहासुनी से हुई। सूचना पर डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत करा दिया। इसके बाद पुलिस टीम वहां से रवाना हो गई। पुलिस के जाने के कुछ देर बाद ही विवाद दोबारा भड़क गया और फायरिंग शुरू हो गई, जिसमें गोल्डी कुमारी को गोली लग गई। 


घायल अवस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। फायरिंग में एक अन्य युवक को छर्रे लगे, जिससे वह आंशिक रूप से घायल हुआ है। गोल्डी के परिजनों का कहना है कि जब पुलिस विवाद सुलझा रही थी, उसी दौरान पड़ोसी सुनील सिंह ने गोली चला दी, जो सीधे गोल्डी के गले में लगी। 


परिजनों ने यह भी कहा कि पुलिस मौके पर मौजूद थी लेकिन मूकदर्शक बनी रही और कोई कार्रवाई नहीं की। शिवसागर थाना में तैनात एएसआई सुरिंदर कुमार ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि पुलिस की मौजूदगी में कोई फायरिंग नहीं हुई। टीम ने सुलह कराकर मौके से प्रस्थान कर लिया था। 


फिलहाल, मुख्य आरोपी सुनील सिंह की ओर से तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है और मामले की एफएसएल जांच भी कराई जा रही है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें