Hindi News / crime / आपसी विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, बच्चों और महिलाओं समेत...

आपसी विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, बच्चों और महिलाओं समेत आधा दर्जन लोग घायल

Bihar: काराकाट थाना क्षेत्र के धर्मागत परासी गांव में बांस काटने को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। लाठी-डंडों से हुई मारपीट में दो बच्चों समेत कई लोग घायल हुए। पुलिस ने दोनों पक्षों के पांच लोगों को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

1st Bihar Published by: Ranjan Kumar Updated Jun 01, 2026, 11:40:37 AM

Bihar Crime News

- फ़ोटो Reporter

Bihar Crime News: रोहतास के काराकाट थाना क्षेत्र के धर्मागत परासी गांव में बांस काटने को लेकर हुए विवाद के बाद दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान एक दूसरे पर लोगों ने लाठी डंडा चलाया। जिसका वीडियो भी सामने आया है। 


जानकारी के मुताबिक, मारपीट गोतीया के बीच हुआ है। मामले में दोनों पक्षों के पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मारपीट में नाबालिक बच्चों को भी चोट लगी है। घायलों को इलाज के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लाया गया। 


बताया जा रहा है कि जन्मेजय कुमार तथा देव कुमार प्रसाद के परिवार के बीच यह मारपीट हुई है। जिसमें तीन महिला तथा दो बच्चों को भी चोट आई है। इस मारपीट में सात से अधिक लोग घायल हुए हैं। घायलों को सासाराम के सदर अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया है। 


इस संबंध में एक पक्ष की ओर से 15 लोगों तथा दूसरे पक्ष से पांच लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है। फिलहाल मामले में एक पक्ष से चार लोगों तथा दूसरे पक्ष से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।