ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Bihar Crime News: नाच देखने गए युवक की संदिग्ध मौत, पानी भरे गड्ढे से मिला शव; हत्या की आशंका

Bihar Crime News: रोहतास के दिनारा में नाच देखने गए 30 वर्षीय युवक विकास कुमार का शव पानी भरे गड्ढे से बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई. परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है.

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: रोहतास जिले के दिनारा थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। दिनारा थाना अंतर्गत डैदहा गांव में नाच देखने गए 30 वर्षीय युवक का शव पानी भरे गड्ढे से बरामद किया गया है। मृतक की पहचान डैदहा निवासी गर्जन सिंह के पुत्र विकास कुमार के रूप में हुई है।


परिजनों के अनुसार, विकास कुमार शनिवार की रात गांव में आयोजित नाच कार्यक्रम देखने गया था, लेकिन रात भर घर नहीं लौटा। रविवार सुबह जब उसकी कोई खबर नहीं मिली तो परिजन और ग्रामीण उसकी तलाश में जुट गए। इसी दौरान दोपहर बाद खैरा गांव के पास एक सुनसान स्थान पर सड़क किनारे स्थित पानी भरे गड्ढे में उसका शव मिला। शव मिलने की सूचना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।


स्थानीय लोगों ने बताया कि घटनास्थल से करीब एक किलोमीटर पहले सड़क किनारे विकास का एक जूता भी बरामद हुआ है, जिससे मामला और भी संदिग्ध हो गया है। परिजनों ने आशंका जताई है कि नाच देखने गए लोगों के साथ विकास का किसी बात को लेकर विवाद हुआ होगा और उसकी हत्या कहीं और कर शव को यहां लाकर फेंक दिया गया है। परिजनों का यह भी आरोप है कि युवक की गला दबाकर हत्या की गई है।


सूचना मिलने पर दिनारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें