ब्रेकिंग
पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर

Ranya Rao Gold Smuggling Case: रान्या राव को देखने के लिए खचाखच भरा था कोर्ट रूम...जज के एक सवाल पर फूट-फूटकर रोने लगीं एक्ट्रेस

Ranya Rao Gold Smuggling Case: सोना तस्करी मामले में बीते दिनों गिरफ्तार हुईं कन्नड़ एक्टर रान्या राव ने डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (डीआरआई) के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कोर्ट रूम में पेशी के दौरान एक्ट्रेस फूट-फूटकर रोने लगीं।

Ranya Rao Gold Smuggling Case
जज के एक सवाल पर फूट-फूटकर रोने लगीं रान्या राव
© social media
Khushboo GuptaKhushboo Gupta|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Ranya Rao Gold Smuggling Case: गोल्ड स्मगलिंग केस में रान्या राव को डीआरआई ने कोर्ट के सामने पेश किया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस दौरान रान्या राव को देखने के लिए वकील से लेकर बहुत सारे लोग कोर्ट रूम में पहुंचे। इस मामले की सुनवाई के दौरान जब रान्या राव को कोर्ट रूम में पेश किया गया तो जज ने उनसे एक सवाल पूछा जिसके बाद अभिनेत्री अदालत में फूट-फूटकर रोने लगीं।


 रान्या राव जब कोर्ट रूम में जज के सामने खड़ी थीं तो उसके चेहरे पर टेंशन साफ नजर आ रही थी। जैसे ही कोर्ट रूम में विशेष न्यायालय (आर्थिक अपराध) के जज विश्वनाथ सी गौदार पहुंच और उन्होंने रान्या राव से पूछा कि क्या डीआरआई की तीन दिन की हिरासत के दौरान उनके साथ शारीरिक या मानसिक दुर्व्यवहार किया गया। रान्या राव जो पहले शांत दिख रही थीं, इस सवाल पर अचानक रोने लगीं। रान्या ने जज को बताया कि मुझे मौखिक रूप से धमकाया और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। उन्होंने कहा कि डीआरआई ने मुझे शारीरिक रूप से परेशान नहीं किया, लेकिन पूछताछ के दौरान मौखिक रूप से धमकाया। उन्होंने कहा कि अगर मैंने यह नहीं किया या वह नहीं किया, तो परिणाम बुरे होंगे।


रान्या के आरोपों पर डीआरआई के एक अधिकारी ने तुरंत जवाब दिया और कहा कि रान्या पूछताछ को उत्पीड़न के रूप में पेश करने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने कहा कि पूछताछ के हर पल का वीडियो रिकॉर्ड किया गया ह।  हां, हमने उनसे उनके नियमित विदेशी दौरों के बारे में पूछताछ की है, लेकिन वह हमारे साथ सहयोग नहीं कर रही हैं। हमने ट्रैवल हिस्ट्री जैसे डॉक्यूमेंट के आधार पर सवाल पूछे हैं, फिर भी, वह सहयोग करने से इनकार कर रही हैं। अधिकारी ने कहा कि यह सुनकर, रान्या ने कहा कि वह जांच एजेंसी के साथ सहयोग कर रही हैं। जिसके बाद जज ने रान्या से कहा कि हम दोनों पक्षों को सुनेंगे। अदालत कभी भी एक पक्ष को सुनकर निष्कर्ष पर नहीं पहुंचेगी।


आपको बता दें कि वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी रामचंद्र राव की सौतेली बेटी रान्या राव 3 मार्च को बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 14.2 किलोग्राम सोने की छड़ों के साथ गिरफ्तार किया गया था। रान्या राव दुबई से ये सौना लेकर लौटी थीं। बरामद सोने की कीमत 14.56 करोड़ रुपये आंकी गई। 15 दिनों में चौथी बार दुबई की यात्रा करने के बाद रान्या राव डीआरआई अधिकारियों के रडार पर आ गई , जिसके बाद सोना तस्करी के मामले का खुलासा हुआ।

इस खबर के बारे में
Khushboo Gupta

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें