ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

राजस्वकर्मी को सैनिक की विधवा से घुस लेना पड़ा भारी, हो गया एक्शन

BANKA : बिहार के भ्रष्ट कर्मचारी अपनी हरकत से बाज नहीं आ रहे हैं। इस बार बांका जिले से एक शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां सैनिक की विधवा से रिश्वत लेते एक कर्मी का वीडियो वायरल हु

राजस्वकर्मी को सैनिक की विधवा से घुस लेना पड़ा भारी, हो गया एक्शन
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

BANKA : बिहार के भ्रष्ट कर्मचारी अपनी हरकत से बाज नहीं आ रहे हैं। इस बार बांका जिले से एक शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां सैनिक की विधवा से रिश्वत लेते एक कर्मी का वीडियो वायरल हुआ है। मामला शर्मनाक इसलिए है क्योंकि ये वही सैनिक हैं जो हमारी सुरक्षा के लिए अपने परिवार से सालों दूर रहते हैं। लेकिन बांका जिले में सैनिक शहीद हो चूका है इसके बाद भी कर्मचारी उसकी विधवा से घुस ले रहा है। 



दरअसल, महिला से जमीन का म्यूटेशन करने वाले राजस्वकर्मी फिरोज आलम ने म्यूटेशन के नाम पर दो लाख रुपये मांग रहा था। इसी दौरान सैनिक की बेटी ने इसका वीडियो बना लिया और उसे वायरल कर दिया। मामला बांका जिले के बौन्सी अंचल का है। मामले से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक़ सीआईएसएफ जवान स्वर्गीय श्यामसुंदर भगत ने दो साल पहले बौन्सी अंचल के कुशियारी मौजा में दो एकड़ 20 डिसमिल जमीन खरीदा था। इसी जमीन का  म्यूटेशन कराने के लिए घुस मांगे जा रहे हैं। सैनिक की विधवा से कर्मचारी ने दो लाख रूपये की मांग कर दी। 




बताया जा रहा है कि सैनिक की विधवा ने 70 हजार कैश और 30 हज़ार रूपये अकाउंट में दिए। लेकिन विधवा की बेटी ने सुझबुझ दिखाते हुए घटनाक्रम का वीडियो बना लिया और उसे वायरल कर दिया। जब मामला डीसीएलआर तक पहुंचा तब कर्मचारी की मुसीबत बढ़ गई। डीसीएलआर बौन्सी अंचल पहुंचकर पीड़ित महिला से जानकारी ली। उन्होंने एक्शन लेते हुए राजस्व कर्मचारी फिरोज आलम को निलंबित कर दिया। साथ ही अनुमंडलाधिकारी और डीएसएलआर को वीडियो सहित मामले की जांच का आदेश दिया। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें