DESK:कहते हैं प्यार अंधा और बहरा दोनों होता है, जिस किसी को प्यार होता है, उसे ना तो कुछ दिखाई देता है और ना ही कुछ सुनाई देता है। वो तो अपनी जिद्द पर अड़ा रहता है। ऐसा ही एक प्यार मामी से भांजे को हो गया। मामी के प्यार में पागल भांजे ने नानी को ही रास्ते से हटा दिया।
रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली घटना मध्य प्रदेश के सतना की है जहां अपनी सगी मामी के प्यार में पागल युवक ने अपनी नानी की बेरहमी से हत्या कर दी। बुढी नानी की हत्या नाती ने इसलिए कर दी क्योंकि उसने मामी के साथ उसे आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। परिवार में बदनामी के डर से उसने इतना बड़ा कदम उठा लिया।
घटना रामपुर बाघेलान थाना क्षेत्र के देवमऊ झिरिया की है। जहां अपनी सगी मामी के प्यार में भांजा इस कदर पागल हो गया कि उसने पकड़े जाने के डर से अपनी नानी की निर्मम हत्या कर दी। हत्या की वजह बेहद शर्मनाक थी। बुजुर्ग नानी ने अपनी बहू को नाती के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। बदनामी के डर से दोनों ने मिलकर तार से गला घोंटकर नानी की हत्या कर दी। उसे हमेशा के लिए खामोश कर दिया।
मृतका की पहचान 65 वर्षीया रुकमणी देवी के रुप में हुई है। घटना 5 फरवरी की है। जब शाम में वह 5 बजे अपने घर से टहलने के लिए निकलीं थी लेकिन वापस नहीं लौटीं। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। लेकिन अगले दिन शाम में गांव के पास खेत झाड़ियों के बीच शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। बुजुर्ग महिला के चेहरे, सिर और गले पर गंभीर चोट के निशान पाये गये। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आगे की कार्रवाई शुरू की।
पुलिस ने जब मोबाइल कॉल डिटेल्स को खंगाला तो घर के ही सदस्यों पर शक हुआ। फिर क्या था पुलिस ने कयामत रावत और उसकी मामी भारती उर्फ कंचन को हिरासत में लिया और पूछताछ की। पुलिस ने सख्ती से जब पूछताछ की तब दोनों ने अपना जुर्म स्वीकार किया। युवक ने बताया कि उसकी अपनी सगी मामी के साथ अवैध संबंध चल रहा है। 5 फरवरी की शाम करीब 4:30 बजे उसकी नानी ने मामी के साथ अवैध संबंध बनाते हुए देख लिया था।
नानी यह बात पूरे परिवार और गांव वालों को ना बता दें इसलिए उसे रास्ते से हटाने का दोनों ने प्लान बनाया। परिवार में बदनामी के डर से दोनों ने घर की बुजुर्ग महिला की बेरहमी से हत्या कर दिया और शव को खेत में उगे झाड़ियों के बीच फेंक दिया। दोनों की बातें सुनकर पुलिस और परिवार के लोग भी हैरान रह गये। पुलिस ने दोनों आरोपी मामी भांजे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। कहते हैं ना कि गलत का काम गलत नतीजा होता है, अब दोनों मामी भांजे जेल की काल कोठरी में रहेंगे। इस घटना की चर्चा पूरे इलाके में हो रही है।





