ब्रेकिंग
हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा गोपालगंज में 8 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तारकौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नामबेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तारघूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठपहॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा गोपालगंज में 8 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तारकौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नामबेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तारघूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप

पूर्व सांसद साधु यादव के घर चोरी करने वाला गिरफ्तार, 6 साल बाद पुलिस ने दूसरे मामले में दबोचा तो खुला राज

PATNA : पूर्व सांसद और लालू यादव के साले साधु यादव के घर से 80 लाख नगद और तीन किलो सोना की चोरी करने वाले शातिर पटना पुलिस के हत्थे चढ़ गये हैं। चोरी का समान रखने के शक में दी

पूर्व सांसद साधु यादव के घर चोरी करने वाला गिरफ्तार, 6 साल बाद पुलिस ने दूसरे मामले में दबोचा तो खुला राज
Anurag Goel
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : पूर्व सांसद और लालू यादव के साले साधु यादव के घर से 80 लाख नगद और तीन किलो सोना की चोरी करने वाले शातिर पटना पुलिस के हत्थे चढ़ गये हैं। चोरी का समान रखने के शक में दीघा पुलिस की टीम ने शिवजीनगर इलाके के एक मकान में छापेमारी की तो सारा मामला खुल कर सामने आ गया। 


दरअसल पटना में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को लेकर पुलिस छानबीन में जुटी थी। इसी बीच खबर मिली कि चोर गिरोह का सरगना मोहन कुमार सभी अपराधियों को पनाह देता है। अपराधी चोरी के समान जैसे सोना-चांदी के आभूषण, नगदी आदि उसी के घऱ में छुपा कर रखते हैं। इस सूचना पर दीघा थानेदार मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में गुरुवार की देर रात मोहन के घर पर पुलिस ने छापा मारा।


पुलिस ने जब पूरे घर को खंगाला तो वहां से 350 ग्राम सोना, चांदी के आधा किलो आभूषण , ब्रांडेड कंपनी का म्यूजिक सिस्टम, छह घड़िया, एक हजार पांच सौ के पुराने नोट सहित अन्य समान मिले। इन सभी समान का बिल मांगा गया तो कोई जवाब नहीं दे पाया।


बता दें कि मोहन के घर संदिग्धों का आना-जाना लगा रहता था । बराबर उसके घर में युवक आते थे। इसकी खबर स्थानीय लोगों को भी थी। पुलिस यह पता लगा रही है कि किन-किन चोर गिरोहों से मोहन संपर्क रखता था। उसके मोबाइल का कॉल डिटेल रिकार्ड भी खंगाला जा रहा है। पटना पुलिस की छानबीन में अहम सुराग मिले तो पटना के बड़े चोर गैंग का खुलासा हो सकता है।


गौरतलब है कि पूर्व सांसद साधु यादव के फुलवारीशरीफ की मित्रमंडल कॉलोनी स्थित घर में 12 जून  2014 को चोरी की घटना हुई थी। बताया जाता है कि करीब तीन करोड़ की संपत्ति चोर ले गए थे।इस चोरी से भी चोरों का कनेक्शन जुड़ा है। हालांकि चोरी के उस मामले में पहले सामानों की बरामदगी की गयी थी। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anurag Goel

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें