1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Apr 12, 2026, 6:34:58 PM
- फ़ोटो Reporter
Bihar Crime News: पूर्णिया पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 50 लाख रुपए से ज्यादा का स्मैक जब्त किया है। बताया जा रहा है कि स्मैक तस्कर पश्चिम बंगाल के रास्ते स्कॉर्पियो वाहन से जानकी नगर के रास्ते मधेपुरा जाने की तैयारी कर रहे थे।
बनमनखी एसडीपीओ शैलेश प्रीतम ने बताया कि पुलिस अधीक्षक स्वीटी सहरावत के निर्देश पर टीम का गठन कर कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया। इटहरी मोर के पास वाहन जांच के क्रम में छापेमारी के दौरान तस्करों को दबोचा गया।
तस्करों के पास से 1 किलो 224 ग्राम ब्राउन शुगर नगद 6850 रुपए दो मोबाइल फोन जैसा एक सोने जैसा गले का चैन दो अंगूठी बजरंगबली का चकती और घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन को गिरफ्तार जब्त किया गया।
गिरफ्तार बदमाशों में मधेपुरा जिले के कुमारखंड थाना अंतर्गत वार्ड नंबर 789 अभिनंदन यादव का पुत्र रणधीर कुमार और सुपौल जिले के छातापुर थाना अंतर्गत वार्ड नंबर 1 चकला टोला निवासी परमेश्वरी यादव का पुत्र निरंजन कुमार यादव शामिल है। दोनों तस्करों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
रिपोर्ट- बिट्टू कुमार, पूर्णिया