ब्रेकिंग
बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर सीएम नीतीश कुमार से मिले बाहुबली विधायक अनंत सिंह, मुलाकात के बाद क्या बोले छोटे सरकार?बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर सीएम नीतीश कुमार से मिले बाहुबली विधायक अनंत सिंह, मुलाकात के बाद क्या बोले छोटे सरकार?

Pune Rape Case: पकड़ा गया पुणे रेप केस का आरोपी, 70 घंटे बाद हुआ अरेस्ट, पुलिस की 13 टीमें कर रही थी तलाश

Pune Bus Rape Case: पुणे के स्वारगेट बस स्टैंड पर महिला के साथ रेप के मामले में आरोपी दत्तात्रेय गाडे को शिरुर तहसील से गिरफ्तार किया गया है। 70 घंटों से पुलिस की 13 टीम उसकी तलाश कर रही थी।

Pune Bus Rape Case
पकड़ा गया पुणे रेप केस का आरोपी
© google
Khushboo GuptaKhushboo Gupta|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Pune Bus Rape Case: महाराष्ट्र के पुणे के स्वारगेट बस स्टैंड पर खड़ी नगर निगम की बस में एक 26 वर्षीय महिला के साथ बलात्कार के मामले में पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। आरोपी दत्तात्रेय गाडे को पुणे पुलिस ने उसी के गांव शिरूर से देर रात 1.30 बजे के करीब गन्ने के खेत से गिरफ्तार कर लिया। पुणे सिटी डीसीपी क्राइम निखिल पिंगले के मुताबिक आरोपी पिछले दो दिनों से अपने गांव में छिप कर बैठा था।


पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए 13 टीमें बनाई थी। आरोपी को ढूंढने के लिए एक लाख का इनाम भी घोषित किया गया था। बताया जा रहा है कि वह देर रात किसी के घर खाना खाने गया था, उसी शख्स ने पुलिस को उसके बारे में जानकारी दी। आरोपी को आज पुणे की अदालत में पेश किया जाएगा।


आपको बता दें कि घटना मंगलवार (25 फरवरी) की  है। पीड़ित महिला सुबह करीब 5.45 पर फलटण, सतारा की बस का इंतजार कर रही थी। उस दौरान एक आदमी उसके पास आया और उसे 'दीदी' कह कर बुलाया। आदमी ने कहा कि सतारा की बसें दूसरे प्लेटफॉर्म पर आई हैं। इसके बाद आरोपी उस महिला को स्टेशन के किसी और प्लेटफॉर्म पर खाली खड़ी 'शिव शाही' एसी बस में ले गया। 


बस में लाइटें बंद थीं और पूरी तरह से अंधेरा था, इसलिए महिला बस में चढ़ने से डर रही थी लेकिन आरोपी ने उसे बार-बार यह बताने की कोशिश की कि यही सही बस है। बस में ले जाने के बाद आरोपी ने महिला से हैवानियत की और फिर भाग गया। भागने से पहले उसने पीड़िता को धमकी दी कि किसी को इसके बारे में न बताए। आरोपी दत्तात्रेय रामदास गाडे पर पुणे और अहल्यानगर में चोरी, लूट, छिनतई समेत 6-7 केस दर्ज हैं। आरोपी एक हिस्ट्रीशीटर है, जो 2019 से जमानत पर बाहर था।

इस खबर के बारे में
Khushboo Gupta

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें