ब्रेकिंग
पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर

प्रधान संपादक को जेल से धमकी देने के मामले में बड़ी कार्रवाई, होटवार जेलर सहित 3 सस्पेंड

RANCHI: 29 दिसंबर 2023 को प्रभात खबर के प्रधान संपादक आशुतोष चतुर्वेदी को होटवार जेल से फोन पर धमकी दी गयी थी। होटवार स्थित बिरसा मुंडा जेल में बंद योगेंद्र तिवारी ने लैंड लाइ

प्रधान संपादक को जेल से धमकी देने के मामले में बड़ी कार्रवाई, होटवार जेलर सहित 3 सस्पेंड
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

RANCHI: 29 दिसंबर 2023 को प्रभात खबर के प्रधान संपादक आशुतोष चतुर्वेदी को होटवार जेल से फोन पर धमकी दी गयी थी। होटवार स्थित बिरसा मुंडा जेल में बंद योगेंद्र तिवारी ने लैंड लाइन से फोन कर धमकी दी थी। वरीय संपादक की ओर से थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराये जाने के बाद मामले की जांच शुरू की गयी। केस की गंभीरता को देखते हुए मामले को सीआईडी के हवाले कर दिया गया। 


सीआईडी ने तत्परता से मामले की जांच शुरू की। प्रधान संपादक को होटवार जेल से धमकी दिये जाने के मामले में बड़ी कार्रवाई की गयी है। बिरसा मुंडा जेल के जेलर प्रमोद कुमार समेत तीन लोगों को सस्पेंड कर दिया गया है। जिनमें कंप्यूटर ऑपरेटर पवन कुमार और उच्च कक्षपाल अवधेश कुमार सिंह शामिल हैं। 


गौरतलब है कि शराब माफिया योगेंद्र तिवारी ने 29 दिसंबर को प्रभात खबर के प्रधान संपादक को फोन पर धमकी दी थी। सदर थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए केस को सीआईडी के हवाले कर दिया गया था। इस मामले में अब जेलर सहित तीन लोगों को सस्पेंड किया गया है।


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें