ब्रेकिंग
पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर

पुलिस ने दवा एजेंसी लूटकांड का किया खुलासा, एक अपराधी गिरफ्तार, बाकियों के लिए छापेमारी जारी

SAMASTIPUR: शहर में पिछले दिनों हुई एक ड्रग एजेंसी में लूट के मामले को पुलिस ने सुलझा लेने का दावा किया है. पुलिस ने इस मामले में एक अपराधी को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है. हालांकि इस लूट का म

पुलिस ने दवा एजेंसी लूटकांड का किया खुलासा, एक अपराधी गिरफ्तार, बाकियों के लिए छापेमारी जारी
Rajnish Singh
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

SAMASTIPUR: शहर में पिछले दिनों हुई एक ड्रग एजेंसी में लूट के मामले को पुलिस ने सुलझा लेने का दावा किया है. पुलिस ने इस मामले में एक अपराधी को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है. हालांकि इस लूट का मास्टरमाइंड और उसके साथी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं.

पुलिस ने वैज्ञानिक अनुसंधानों, सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल लोकेशन के आधार पर इस अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता पायी. फिलहाल पुलिस गिरफ्तार अपराधी से पूछताछ कर लूटकांड में शामिल दूसरे आरोपियों की गिरफ्तारी की कोशिश कर रही है.

बता दें कि पिछले 9 अक्टूबर को समस्तीपुर शहर के मेन मार्केट में एक दवा दुकान को अपराधियों ने निशाना बनाया था और लूट की घटना को अंजाम दिया था. हालांकि उस समय दुकान में ज्यादा ट्रांजेक्शन कैशलेस होने के चलते अपराधी ज्यादा राशि लूटने में कामयाब नहीं हो सके थे. हालांकि अपराधियों ने दुकान से 60 हजार रुपए लूट लिए थे. पुलिस के मुताबिक अपराधियों का यह गैंग सुपारी लेकर घटनाओं को अंजाम देता है. कुछ दिनों पहले इसी गैंग ने बीएसएनल कर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी थी.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Rajnish Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें