Hindi News / crime / PMCH में गार्डों की गुंडई! मरीज के परिजनों की लाठी-डंडे से पिटाई, फूटा...

PMCH में गार्डों की गुंडई! मरीज के परिजनों की लाठी-डंडे से पिटाई, फूटा सिर

पटना के पीएमसीएच में इलाज कराने पहुंचे मरीज के परिजनों के साथ अस्पताल गार्डों द्वारा मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस पर भी थाने में पिटाई का आरोप लगाया है। मामले में टाउन डीएसपी ने जांच और कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

1st Bihar Published by: First Bihar Updated May 28, 2026, 2:50:50 PM

बिहार न्यूज

पुलिस पर भी पिटाई का आरोप - फ़ोटो रिपोर्टर

PATNA: बिहार के सबसे बड़े अस्पताल से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (PMCH) में गार्डो की गुंडई देखने को मिली। जहां इलाज कराने पीएमसीएच में पहुंचे मरीज के परिजनों के साथ अस्पताल के गार्डों ने लाठी-डंडे से जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान मरीज के परिजन का सिर फूट गया।


 पुरुष के साथ-साथ महिला की भी पिटाई की गयी। इस दौरान अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गयी। पीड़ित ने पीएमसीएच पीरबहोर टीओपी प्रभारी पर भी थाने में मारपीट करने का आरोप लगाया है। बिहटा से इलाज कराने आए पीड़ित का आरोप है कि जब वह थाने में शिकायत करने पहुंचा तब वहां भी पुलिस ने उसकी पिटाई कर दी और शर्ट को छीनकर फेंक दिया गया। 


मामले पर संज्ञान लेते हुए टाउन डीएसपी वन राजेश कुमार ने पीएमसीएच के पीरबहोर टीओपी प्रभारी को प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करने का आदेश दिया है। पीड़ित ने पीएमसीएच के गार्डों और टीओपी प्रभारी पर कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। 

पटना से सूरज की रिपोर्ट