ब्रेकिंग
पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर

फिर खुली शराबबंदी की पोल, रोहतास में डॉक्टर का शराब पीते वीडियो वायरल

ROHTAS: बिहार में शराबबंदी लागू है। लेकिन रोहतास जिले में प्राथमिक चिकित्सा केंद्र प्रभारी ही कानून की धज्जियां उड़ाते पाए गए हैं। डॉक्टर का शराब पीते वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है

फिर खुली शराबबंदी की पोल, रोहतास में डॉक्टर का शराब पीते वीडियो वायरल
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

ROHTAS: बिहार में शराबबंदी लागू है। लेकिन रोहतास जिले में प्राथमिक चिकित्सा केंद्र प्रभारी ही कानून की धज्जियां उड़ाते पाए गए हैं। डॉक्टर का शराब पीते वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा शख्स कोई और नहीं बल्कि तिलौथू प्रखण्ड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का प्रभारी डॉ दयानंद प्रसाद है। वायरल वीडियो पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। वीडियो वायल होने के बाद स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है।




वायरल वीडियो में डॉक्टर साहब शराब पी रहे हैं और साथ ही उनकी फ़ोन पर किसी से बातचीत भी चल रही है। वे पैसे के लेन-देन की बात कर रहे हैं। इसी दौरान किसी ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। अब ये वीडियो तेज़ी से वायरल होने लगा है। कई लोग डॉक्टर की इस हरकत की निंदा कर रहे हैं कि अगर एक प्रतिष्ठित पोस्ट पर बैठे डॉक्टर ही ऐसी हरकत करेंगे तो तो बाकी लोगों से क्या उम्मीद की जा सकती है। 




इस मामले पर जब सिविल सर्जन से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वीडियो की जानकारी मिली है। फिलहाल इसकी जांच चल रही है। डॉक्टर पर कार्रवाई की जाएगी। हैरानी की बात तो ये है कि बिहार सरकार से लेकर प्रशासन तक शराबबंदी कानून का दावा करती है लेकिन इसकी पोल खुद रोहतास के डॉक्टर ने खोलकर रख दी है। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें