ब्रेकिंग
पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर

बिहार : पैक्स अध्यक्ष पर जानलेवा हमला,बीच सड़क पर लाठी- रॉड से जमकर पीटा

SAMSTIPUR : बड़ी खबर समस्तीपुर से है, जहां बीती रात नगर थाना इलाके के ताजपुर रोड में 10 से 12 की संख्या में रहे बदमाशों ने पैक्स अध्यक्ष पर जानलेवा हमला कर दिया. इस हमले में पैक्स

बिहार : पैक्स अध्यक्ष पर जानलेवा हमला,बीच सड़क पर लाठी- रॉड से जमकर पीटा
Anamika
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

SAMSTIPUR : बड़ी खबर समस्तीपुर से है, जहां बीती रात नगर थाना इलाके के ताजपुर रोड में 10 से 12 की संख्या में रहे बदमाशों ने पैक्स अध्यक्ष पर जानलेवा हमला कर दिया. इस हमले में पैक्स अध्यक्ष ज्ञानी झा गंभीर रुप से घायल हो गए. 


भीड़ भाड़ के बीच करीब 15 मिनट तक बदमाश बीच सड़क पर उत्पात मचाते रहे. पैक्स अध्यक्ष और उनके साथ के लोगों को लाठी-डंडे और रॉड से पीट कर गंभीर रुप से घायल कर दिया और  पुलिस को चैलेंज करते हुए बीच सड़क पर उत्पात मचाते रहे. इस दौरान सड़क पर चल रहे दूसरे वाहनों पर भी बदमाश डंडे चलाते रहे.पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है.बाद में पुलिस के पहुंचने से पहले ही सभी बदमाश बाइक से निकल गए.


मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रुप से घायल पैक्स अध्यक्ष समेत तीन लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया. जहां पैक्स अध्यक्ष ज्ञानी झा ने बताया कि शाम में ही पहले उनके घर मुफस्सिल थाना के गरुआरा में बदमाशों ने पुरानी रंजिश को लेकर हमला कर दिया था. जिसके बाद वह अपनी जान बचाने के लिए कुछ लोगों के साथ मुफ्फसिल थाना में शिकायत करने जा रहे थे.


इसी दौरान पीछा करते हुए उन्ही बदमाशों ने ताजपुर रोड के महादेव चौक के पास उनकी कार को घेर कर फिर से हमला कर दिया.उनके साथ लूटपाट भी की गई और गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया. उन्होंने बताया कि एक साल पहले भी उनके ऊपर अपराधियों के द्वारा गोली चलाई गई थी, जिसमें पुलिस के द्वारा अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है.पुलिस पूरे मामले की छानवीन में जुटी है.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anamika

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें