ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Bihar Crime News: वीडियो कॉल पर प्रेमिका ने किया शादी से इनकार, प्यार में पागल आशिक ने खुद को मारी गोली

Bihar Crime News: राजधानी पटना से चौंकाने वाला मामला समने आया है, जहां घनरुआ थाना क्षेत्र के चक्रमासी गांव में शुक्रवार रात एक किशोर ने वीडियो कॉल पर बातचीत के दौरान खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

Patna Crime News
पटना क्राइम न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: राजधानी पटना से चौंकाने वाला मामला समने आया है, जहां घनरुआ थाना क्षेत्र के चक्रमासी गांव में शुक्रवार रात एक किशोर ने वीडियो कॉल पर बातचीत के दौरान खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक किशोर की पहचान नहीं बताई गई है, लेकिन पुलिस ने घटना के समय उसके घर से एक कट्टा और खोखा बरामद किया है।


जानकारी के मुताबिक, किशोर करीब डेढ़ साल से एक युवती से संपर्क में था और उससे शादी की बात कर रहा था। शुक्रवार की रात वीडियो कॉल के दौरान युवती ने शादी के प्रस्ताव को ठुकरा दिया। यह बात किशोर को अत्यंत नाराज और तनावपूर्ण लगी। गुस्से और मानसिक दबाव में आकर किशोर ने अपने कमरे में कट्टा लेकर खुद की छाती में गोली मार ली।


परिजन गोली की आवाज सुनकर तुरंत दौड़े और किशोर को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद उसे पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (पीएमसीएच) भेजा गया, लेकिन उपचार के दौरान किशोर की मौत हो गई। घटना ने पूरे गांव में शोक और सदमे का माहौल पैदा कर दिया।


पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। साथ ही बताया गया कि घर से बरामद कट्टा और खोखा को सबूत के रूप में सुरक्षित कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, परिजनों की ओर से लिखित शिकायत मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई और जांच की जाएगी।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

PRIYA DWIVEDI

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें