ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

Patna News: पटना में दो हॉस्टल के छात्रों के बीच जमकर मारपीट, बम विस्फोट से हड़कंप

Patna News: पटना के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र में छात्रों के आपसी विवाद के बाद लॉ कॉलेज घाट के पास बम विस्फोट हुआ है. इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया.

Patna News
प्रतिकात्मक
© Google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Patna News: पटना के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत लॉ कॉलेज घाट के पास मंगलवार देर रात उस समय अफरातफरी मच गई, जब छात्रों के एक गुट ने बम विस्फोट कर दिया। इससे पहले जैक्सन हॉस्टल और सीवी रमण हॉस्टल के कुछ छात्रों के बीच विवाद को लेकर मारपीट हुई थी।


जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात एक कॉफी की दुकान पर जैक्सन हॉस्टल और सीवी रमण हॉस्टल के चार-पांच छात्रों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, जो बाद में मारपीट में बदल गई। स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। इस घटना में एक छात्र को मामूली चोट आई।


मारपीट की घटना के कुछ देर बाद छात्रों का एक गुट लॉ कॉलेज घाट के पास पहुंचा और सीवी रमण हॉस्टल की दीवार के पास बम विस्फोट कर दिया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। विस्फोट की सूचना मिलते ही डीएसपी राजकिशोर सिंह के नेतृत्व में सुल्तानगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही सभी छात्र फरार हो गए।


डीएसपी ने बताया कि बम विस्फोट से किसी प्रकार की जान-माल की क्षति नहीं हुई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। फिलहाल दोनों पक्षों की ओर से कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है, लेकिन एहतियातन इलाके में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है।


पुलिस का कहना है कि यह विवाद दो हॉस्टलों के बीच नहीं, बल्कि कुछ छात्रों के आपसी विवाद का मामला है। दहशत फैलाने के उद्देश्य से बम विस्फोट किया गया है। मामले में शामिल आरोपितों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें