1st Bihar Published by: First Bihar Updated Jun 15, 2026, 8:40:21 PM
पुलिस की बड़ी कार्रवाई - फ़ोटो रिपोर्टर
PATNA: पटना के श्रीकृष्णापुरी थाना क्षेत्र स्थित ऑटोमस रेस्टोरेंट के समीप 11 जून को हुई चाकूबाजी की घटना में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मामले की जांच के लिए गठित विशेष जांच दल (SIT) ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी सुधांशु कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, घटना के बाद घायल व्यक्ति को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर पुलिस अधीक्षक (मध्य) के निर्देश पर एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया था।
SIT ने तकनीकी विश्लेषण, सीसीटीवी फुटेज और आसूचना संकलन के आधार पर आरोपी की पहचान की। इसके बाद 15 जून को छापेमारी कर आरोपी सुधांशु कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया।
जांच के दौरान घटना से जुड़े सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए हैं, जिनके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई को आगे बढ़ाया। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है और मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच जारी है।
सचिवालय-01 की अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनु कुमारी ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है तथा मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।