ब्रेकिंग
छपरा पंचायत भवन में महिला कर्मी का पंखे से लटका मिला शव, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझा मामलाबिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदनमृत समझकर किया दाह संस्कार: जिंदा लौटा अमर चौहान, किशनगंज में रेल पुलिस की कार्यशैली पर सवालवैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहासफिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावनाछपरा पंचायत भवन में महिला कर्मी का पंखे से लटका मिला शव, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझा मामलाबिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदनमृत समझकर किया दाह संस्कार: जिंदा लौटा अमर चौहान, किशनगंज में रेल पुलिस की कार्यशैली पर सवालवैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहासफिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना

BIHAR CRIME: 20 लोगों की हत्या का आरोपी साइको किलर अविनाश पटना से गिरफ्तार, फिर कर रहा था बिजनेसमैन के मर्डर की प्लानिंग

जेल से जमानत पर बाहर आने के बाद वह एक बिजनेसमैन की हत्या की योजना बना रहा था। समय रहते पुलिस ने बड़ी वारदात को होने से रोक दिया।अमित ने पिता की हत्या के बाद अपराध की दुनिया में कदम रखा। उसे लोग अब साइको किलर के नाम से जानते हैं।

बिहार
पप्पू खां और दीना गोप की हत्या का आरोप
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: 20 लोगों के मर्डर का आरोपी साइको किलर अविनाश श्रीवास्तव कुछ दिन पहले ही भागलपुर जेल से जमानत पर बाहर निकला था और जेल से निकलने के बाद फिर एक बिजनेसमैन की हत्या का प्लानिंग करने लगा। लेकिन उसके पूरे प्लान पर पुलिस ने पानी फेर दिया। पटना पुलिस ने उसे पटना सिटी से गिरफ्तार कर लिया। पटना सिटी के चौक शिकारपुर नालापार इलाके से पुलिस ने उसे अवैध हथियार और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। 


जिस वक्त पुलिस ने छापेमारी की उस समय वह हत्या का प्लान बना रहा था। इस साइको किलर की गिरफ्तारी को पटना पुलिस बड़ी सफलता मान रही है। समय रहते पुलिस ने बिजनेसमैन की हत्या होने से बचा लिया। पुलिस ने जब  उसे पकड़ा और उससे उसका नाम पूछा तो वह कहने लगा कि गूगल पर साइको किलर अमित सर्च कीजिए सब पता चल जाएगा। वैसे अमित श्रीवास्तव पटना के कंकड़बाग थाना क्षेत्र के एमआईजी कॉलोनी का रहने वाला है। 


12 साल पहले अमित ने अपने पिता की हत्या के आरोपी मोइन खान उर्फ पप्पू खान के शरीर में 32 गोलियां हाजीपुर में उतार दी थी। उसके बाद पिता की हत्या के अन्य आरोपियों को वह चुन-चुनकर मारता रहा। अमित पर 20 लोगों की हत्या का आरोप है। दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से एमसीए कर चुका है। वह पहले इंफोसिस में नौकरी भी कर चुका है। बाद में वह पटना में बिजनेस करने लगा। लेकिन तभी पिता की हत्या हो गयी जिसका बदला लेने के लिए उसने एक-एक कर 20 मर्डर कर दिया। उसके ऊपर पप्पू खान सहित 20 लोगों की हत्या का आरोप है। 


उसके ऊपर पटना की डिप्टी मेयर अमरावती देवी के पति दीना गोप को एके-47 से भूनने का भी आरोप है। उसने पिता के मर्डर केस के आरोपियों का केस लड़ने वाले वकील की भी हत्या कर दी थी। अमित ने पिता की हत्या के बाद अपराध की दुनिया में कदम रखा। उसे लोग अब साइको किलर के नाम से जानते हैं। अमित की गिरफ्तारी को पटना पुलिस बड़ी सफलता मान रही है। गिरफ्तारी के बाद उसे पटना के बेऊर जेल या फिर भागलपुर जेल भेजा जाएगा। 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें