ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Patna Crime News: पटना में छात्रा की संदिग्ध मौत का मामला, पूर्व विधायक समेत 65 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

Patna Crime News: पटना के फुलवारीशरीफ में 16 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध मौत के खिलाफ एम्स गोलंबर को जाम करने और हंगामा के मामले में पुलिस ने पूर्व विधायक गोपाल रविदास समेत 65 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है.

Patna Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Patna Crime News: पटना के फुलवारीशरीफ में पिछले दिनों 16 वर्षीय इंटर की छात्रा की संदिग्ध मौत हो गई थी। इस घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश फैल गया था। घटना के विरोध में लोगों ने एम्स गोलंबर के पास सड़क जाम कर प्रदर्शन किया था। परिजनों ने छात्रा की हत्या का आरोप लगाया है, जिससे माहौल और अधिक तनावपूर्ण हो गया था। अब इस मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है।


जाम और हंगामे के मामले में पुलिस ने भाकपा (माले) के पूर्व विधायक गोपाल रविदास समेत पांच नामजद और लगभग 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने और कानून-व्यवस्था प्रभावित करने का मामला दर्ज किया है। प्रशासन का कहना है कि साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की गई है और अन्य आरोपितों की पहचान की जा रही है।


छात्रा की मौत टॉप फ्लोर से गिरने के कारण हुई बताई जा रही है, लेकिन परिजनों का आरोप है कि दरिंदगी के बाद उनकी बेटी को छत से नीचे फेंका गया। इस गंभीर आरोप के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश और बढ़ गया है। लोग निष्पक्ष और तेज जांच की मांग कर रहे हैं।


पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच तेज कर दी है। फिलहाल पूरे इलाके में पुलिस बल तैनात है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है। बता दें कि घटना की जानकारी मिलते ही गोपाल रविदास सीपीआई (एमएल) नेताओं के साथ पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे थे और बाद में उनके नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया था।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें