ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी

पटना के पाटलिपुत्र इलाके में बदमाशों ने कैश कलेक्शन एजेंट को हथियार के बल पर लूट लिया। करीब 20 लाख रुपये लेकर अपराधी मौके से फरार हो गए।

बिहार न्यूज
अपराधियों का तांडव जारी
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: राजधानी के पाटलिपुत्र इलाके में सोमवार को दिनदहाड़े बड़ी लूट की घटना सामने आई। पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र स्थित अल्पना मार्केट में अपराधियों ने एक कैश कलेक्शन एजेंट से करीब 20 लाख रुपये लूट लिए।


मिली जानकारी के अनुसार, पंकज नामक युवक एक प्राइवेट कंपनी में कैश कलेक्शन का काम करता है। वह साईं मंदिर इलाके से पैसे कलेक्ट कर सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में जमा करने जा रहा था। दोपहर करीब 3 बजे कलेक्शन के बाद वह पैसे बैग में रखकर बैंक की ओर निकला था। 


जैसे ही वह अल्पना मार्केट की गली में पहुंचा, दो बाइक पर सवार नकाबपोश बदमाशों ने उसे घेर लिया। एक बदमाश ने आगे से रास्ता रोक लिया, जबकि दूसरे ने पीछे से पिस्टल तान दी। विरोध करने पर अपराधियों ने उसे गोली मारने की धमकी दी। कुछ ही सेकंड में बदमाश पैसों से भरा बैग छीनकर बोरिंग रोड चौराहा की ओर फरार हो गए। 


पूरी घटना इतनी तेजी से हुई कि आसपास के लोग कुछ समझ ही नहीं पाए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें