ब्रेकिंग
पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर

पटना: खौफनाक था मंजर..हाथ जोड़ शूटर्स से करती रही मिन्नतें...पत्नी-बेटी के सामने दागते रहे गोलियां

PATNA: राजधानी पटना में मंगलवार को दिनदहाड़े एक सेल्समैन को बदमाशों ने गोलियों से भूनकर मौत के घाट उतार दिया. कत्ल का ये खौफनाक मंजर मृतक की पत्नी और बेटी ताउम्र नहीं भूल पाएं

पटना: खौफनाक था मंजर..हाथ जोड़ शूटर्स से करती रही मिन्नतें...पत्नी-बेटी के सामने दागते रहे गोलियां
Khushboo Gupta
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: राजधानी पटना में मंगलवार को दिनदहाड़े एक सेल्समैन को बदमाशों ने गोलियों से भूनकर मौत के घाट उतार दिया. कत्ल का ये खौफनाक मंजर मृतक की पत्नी और बेटी ताउम्र नहीं भूल पाएंगी. बदमाशों ने पत्नी और बेटी के सामने जो खूनी खेल खेला उससे परिवार के लोग जिंदगी भर खून के आंसू रोते रहेंगे.


36 साल के चंदन कुमार आकोमोरा मोड़ से स्कूटी पर अपनी पत्नी और दो साल की बेटी के साथ जा रहे थे. जगदेव पथ पहुंचने पर अपराधियों ने उनके सीने पर शूट किया. लेकिन गोली बगल से छूती हुई निकल गई और चंदन स्कूटी समेत गिर गये. तंदन जब दोबारा उठकर खड़े होने लगे तब अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोलियां मारकर उन्हें मौत के घाट उतार दिया. 


आंखों के सामने चंदन की पत्नी कुसुम ने अपना सुहाग उजड़ते जब देखा तो हाथ जोड़कर उसने बदमाशों से मिन्नतें की. अपनी दो साल की मासूम बेटी का वास्ता दिया, लेकिन शूटरों का कलेजा नहीं पसीजा और अंधाधुंध फायरिंग करके उन्होंने उसे मौत के घाट उतार दिया. बदमाशों ने इस दौरान पत्नी की कनपटी पर पिस्टल सटाकर धमकी दी कि अगर वो ज्यादा कुछ बोलेगी तो उसको भी वो गोली मार देंगे. चंदन को गोली मारने के बाद बदमाश मौके से भाग गये. पुलिस ने पत्नी के बयान पर केस दर्ज कर लिया है और तफ्तीश में जुट गई है. लेकिन राजधानी पटना में दिनदहाड़े क्राइम की ये वारदात पुलिस-प्रशासन पर कई सवाल खड़े करती है.


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें