ब्रेकिंग
पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोरपटना में इंगेजमेंट से पहले युवती अस्पताल में भर्ती, लड़के के खिलाफ केस दर्ज कराने से किया इनकार, क्या है पूरा मामला जानिये?बिहार में RTE के उल्लंघन पर सख्ती, शिक्षा विभाग ने 43 प्राइवेट स्कूलों से मांगा जवाबअतिक्रमण मुक्त होंगी बेतिया राज की जमीनें, 250 से अधिक मकानों पर जल्द चलेगा बुलडोजरबिहार में विकास कार्यों में सुस्ती पर प्रधान सचिव ने अफसरों को हड़काया, कहा- काम में देरी करने वाले अव्वल दर्जे के चोरपटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोरपटना में इंगेजमेंट से पहले युवती अस्पताल में भर्ती, लड़के के खिलाफ केस दर्ज कराने से किया इनकार, क्या है पूरा मामला जानिये?बिहार में RTE के उल्लंघन पर सख्ती, शिक्षा विभाग ने 43 प्राइवेट स्कूलों से मांगा जवाबअतिक्रमण मुक्त होंगी बेतिया राज की जमीनें, 250 से अधिक मकानों पर जल्द चलेगा बुलडोजरबिहार में विकास कार्यों में सुस्ती पर प्रधान सचिव ने अफसरों को हड़काया, कहा- काम में देरी करने वाले अव्वल दर्जे के चोर

पटना : प्रेमी ने पहले प्रेमिका को गोली मारी फिर खुद को बनाया निशाना, मामले की जांच में जुटी पुलिस

PATNA : राजधानी पटना के शास्त्री नगर थाना क्षेत्र के आश्रम गली स्थित एक मकान में शुक्रवार की रात एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को गोली मार दी. गोली मारने के बाद उसने खुद को भी गोली म

पटना : प्रेमी ने पहले प्रेमिका को गोली मारी फिर खुद को बनाया निशाना, मामले की जांच में जुटी पुलिस
TejpratapTejpratap|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : राजधानी पटना के शास्त्री नगर थाना क्षेत्र के आश्रम गली स्थित एक मकान में शुक्रवार की रात एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को गोली मार दी. गोली मारने के बाद उसने खुद को भी गोली मार ली. घटना के बाद दोनों लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े. फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी सहम गए. आसपास के लोग जुट गए. स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी गई. 


घटना के बारे में बताया जा रहा है कि युवक के घर के सामने ही युवती का घर है. शुक्रवार की रात गुस्साये युवक की युवती से तकरार हुई और फिर युवक ने ये कदम उठाया. उसने युवती को गोली मार दी और फिर अपने आप को भी गोली मारी. घटना के बाद मौके पर सचिवालय एसपी, शास्त्रीनगर थानाध्यक्ष समेत कई पुलिसकर्मी पहुंचे. घटना को लेकर शास्त्री नगर थाने में परिजनों के बयान पर केस दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है.


युवक की पहचान लखीसराय के बड़हिया में लक्ष्मीपुर निवासी गोपाल कुमार (32) के रूप में हुई है, जबकि लड़की नवादा के कौआकोल थाना क्षेत्र के मथुरापुर निवासी काजल कुमारी (18) बताई जा रही है. गोपाल को पाटलिपुत्र के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसके बड़े भाई व स्वजन पहुंच गए हैं. बताया जाता है कि गोपाल, आश्रम गली में किराए पर कमरा लेकर रहता है. वह एक सेलुलर कंपनी में काम करता है. उसके सामने वाले मकान में काजल रहती है.


बताया जा रहा है कि गोपाल रात में मकान के छत पर था. काजल भी मकान के छत पर ही थी. उसके बाद गोपाल ने उसकी हत्या करने के मकसद से गोली मार दी और फिर खुद को भी गोली मार लिया. फायरिंग की आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग जमा हो गए. इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों घायलों को आइजीआइएमएस में भर्ती करा दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है. 

टैग्स
इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें