ब्रेकिंग
पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर

पटना : मां की डांट के बाद घर से गुस्से में निकली 15 साल की लड़की के साथ गैंगरेप, होटल में 3 लोगों ने की दरिंदगी

PATNA : पटना में एक बार फिर नाबालिग से दरिंदगी की वारदात सामने आई है. घटना पटना के दीघा थाना इलाके की है, जहां मां की डांट से नाराज होकर घर से निकली किशोरी से गैंगरेप की वारदा

पटना : मां की डांट के बाद घर से गुस्से में निकली 15 साल की लड़की के साथ गैंगरेप, होटल में 3 लोगों ने की दरिंदगी
Anamika
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : पटना में एक बार फिर नाबालिग से दरिंदगी की वारदात सामने आई है. घटना पटना के दीघा थाना इलाके की है, जहां मां की डांट से नाराज होकर घर से निकली किशोरी से गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया. घटना 20 फरवरी के देर शाम दीघा नहर स्थित एक होटल की है, जहां किशोरी से तीन युवकों ने हैवानियत की. 

पीड़िता ने बाताया कि शोर मचाने के बाद आरोपित होटल के कमरे से निकलकर भाग गए. इसके बात लड़की रोते हुए अपने घर आई और परिजनों को घटना की जानकारी दी. इसके बाद रविवार को परिजन पीड़िता के साथ परिजन दीघा थाने पहुंचे, जहां से उसे महिला थाने भेजा गया. महिला थाने में पीड़िता ने दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट समेत अन्य सुसंगत धाराओं के तहत केस दर्ज कराया है. 

इस बारे में महिला थाना प्रभारी आरती जायसवाल ने बताया कि पीड़िता के बयान और लिखित आवेदन के आधार पर आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है. पीड़िता ने बताया  कि किसी बात को लेकर 20 फरवरी को उसकी मां ने उसे डांटा था. इसके बाद वह नाराज होकर शाम पांच बजे घर से निकल गई. तभी रास्ते में उसे सूरज साव, कृष्ण कुमार और श्रवण कुमार मिले. ये सभी बाइक से थे. इसमें से एक आरोपी लड़की को बाइक पर बैठाकर होटल ले गया और  वहां एक कमरा लिया. इतने में बाकि के दो युवक भी वहां पहुंच गए. फिर मौके का फायदा उठा लड़की का तीनों ने रेप किया. वारदात के बाद से तीनों लड़के फरार हो गए हैं. पुलिस तीनों आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. 


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anamika

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें