ब्रेकिंग
पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर

पटना: पैर में प्लास्टर के अंदर छुपाकर कर रहा था नशे का धंधा, 61 पुड़िया स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

PATNA: बिहार में CM नीतीश कुमार ने पूर्ण शराबबंदी कानून लागू कर रखा है. वही राज्य में तमाम इलाकों में सूखे पदार्थ का नशा काफी बढ़ चुका है. जहां ग्रामीण इलाके के युवाओं की संख्या मे

 पटना: पैर में प्लास्टर के अंदर छुपाकर कर रहा था नशे का धंधा, 61 पुड़िया स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
Aprajita  ShilaAprajita Shila|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: बिहार में CM नीतीश कुमार ने पूर्ण शराबबंदी कानून लागू कर रखा है. वही राज्य में तमाम इलाकों में सूखे पदार्थ का नशा काफी बढ़ चुका है. जहां ग्रामीण इलाके के युवाओं की संख्या में काफी बढ़ोतरी हुई है. 


फिलहाल ताजा मामला राजधानी पटना से सटे मनेर से निकल कर सामने आ रहा है जहां मनेर पुलिस को अवैध स्मैक कारोबार में बड़ी सफलता हाथ लगी है. यहां पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान तीन स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है. और दो मोबाइल एक ऑटो को भी जब्त किया है.


मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने वाहन चेकिंग के क्रम में तीन ऑटो सवार युवक को गिरफ्तार किया. लेकिन पुलिस ने जब ऑटो की जांच की तो कुछ भी नहीं मिला. वही गिरफ्तार तीन में से एक युवक के पैर में प्लास्टर लगा हुआ था. जांच में प्लास्टर के अंदर से पुलिस ने कुल 61 पुड़िया स्मैक बरामद किया है. पुलिस ने तीनों युवक को गिरफ्तार कर लिया है. इसके साथ ही मनेर पुलिस ने SSC ST एक्ट, मारपीट और घर से मोबाइल चोरी मामले में कुल दो आरोपी को गिरफ्तार किया है.


घटना के संबंध में मनेर थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने बताया कि वरीय अधिकारी के निर्देश पर क्षेत्र में लगातार वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. इसी कड़ी में मनेर पड़ाव के पास से पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक ऑटो को जब्त किया है. जिस पर सवार तीन युवक की तलाशी ली गई जहां एक युवक जो पैर में प्लास्टर लगाकर बैठा था, उसके प्लास्टर से कुल 61 पुड़िया स्मैक बरामद किया गया. तीनों को गिरफ्तार कर थाना लाया गया और पूछताछ के बाद मामला दर्जकर न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी की जा रही है. इसके अलावा थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने कहा कि घर में चोरी और एससी एसटी एक्ट के तहत मारपीट में फरार दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

टैग्स
इस खबर के बारे में
Aprajita  Shila

रिपोर्टर / लेखक

Aprajita Shila

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें