ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

पटना में भूमि विवाद में डबल मर्डर: चचेरे भाई ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, गोली लगने से चाची और पड़ोसी की मौत

Patna Crime News: पटना के रसलपुर गांव में जमीन विवाद हिंसक रूप ले लिया. चचेरे भाई की फायरिंग में चाची और पड़ोसी की मौत हो गई. पुलिस ने SIT गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.

Patna Crime News
प्रतिकात्मक
© Google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Patna Crime News: पटना के फतुहा थाना क्षेत्र अंतर्गत रसलपुर गांव में शुक्रवार को एक जमीन विवाद ने भयंकर रूप ले लिया। पुराने विवाद के चलते दो चचेरे भाइयों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग हुई, जिसमें आरोपी की चाची 50 वर्षीय राजमंत्री देवी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बीच-बचाव करने आए पड़ोसी 55 वर्षीय देवसागर सिंह इलाज के दौरान दम तोड़ गए। इसी गोलीबारी में महिला का बेटा राजन प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज पीएमसीएच में चल रहा है।


जानकारी के अनुसार, रसलपुर गांव निवासी राजकुमार प्रसाद और श्रवण प्रसाद के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। शुक्रवार सुबह दोनों पक्ष विवादित जमीन पर मौजूद थे। श्रवण प्रसाद ने उस जमीन पर पिलर निर्माण कराया था, जिससे कहासुनी शुरू हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि विवाद पहले शांत हो चुका था, लेकिन बातचीत के दौरान अचानक हालात बिगड़ गए।


राजकुमार प्रसाद का बेटा शिवम देसी कट्टा लेकर मौके पर पहुंचा और फायरिंग शुरू कर दी। पहली गोली राजमंत्री देवी के सिर में लगी और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपी ने राजन प्रसाद को गोली मारी और तीसरी गोली बीच-बचाव करने आए देवसागर सिंह को लगी। देवसागर के सिर में लगी गोली गंभीर थी और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।


घटना की सूचना मिलते ही फतुहा SDPO-1 अवधेश कुमार और थाना अध्यक्ष सदानंद साह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपी के घर की तलाशी में दो देसी कट्टे, एक तलवार और एक बाइक बरामद की। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष जांच टीम गठित की गई है। गांव में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर निगरानी बढ़ा दी गई है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें