ब्रेकिंग
हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा गोपालगंज में 8 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तारकौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नामबेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तारघूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठपहॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा गोपालगंज में 8 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तारकौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नामबेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तारघूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप

पटना में 3 युवकों ने रेस्टोरेंट में उड़ाई मटन-रोटी, वेटर ने जब मांगा पैसा तो की मारपीट

PATNA: राजधानी पटना के एक रेस्टोरेंट में तीन युवकों ने जमकर उत्पात मचाया. रेस्टोरेंट में खाने का बिल मांगने पर युवकों ने मारपीट और हंगामा किया. इतना ही नहीं तीनों ने रेस्टोरें

पटना में 3 युवकों ने रेस्टोरेंट में उड़ाई मटन-रोटी, वेटर ने जब मांगा पैसा तो की मारपीट
Khushboo Gupta
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: राजधानी पटना के एक रेस्टोरेंट में तीन युवकों ने जमकर उत्पात मचाया. रेस्टोरेंट में खाने का बिल मांगने पर युवकों ने मारपीट और हंगामा किया. इतना ही नहीं तीनों ने रेस्टोरेंट में तोड़फोड़ भी की. घटना दिनकर गोलंबर के पास एक रेस्टोरेंट की है.


दरअसल तीन युवक रेस्टोरेंट में खाना खाने गये. उन्होंने मटन, रोटी, सलाद और अन्य खाने की चीजें ऑर्डर की. खाना खाने के बाद जब वेटर ने उन्हें 800 रुपये का बिल थमाया तो तीनों युवक आगबबूला हो गये. तीनों ने खाने का बिल देने से साफ मना कर दिया और रेस्टोरेंट के कर्मियों से भिड़ गये.


तीनों युवकों ने रेस्टोरेंट में जमकर बवाल काटा. तीनों ने वहां तोड़फोड़ की साथ ही रेस्टोरेंट के कर्मचारियों से मारपीट भी की. युवकों ने रेस्टोरेंट की कुर्सियां भी फेंकी जिससे मेन गेट का शीशा भी टूट गया. तीनों युवक अंबेडकर कॉलोनी के रहने वाले हैं. वहीं बवाल बढ़ता देखकर रेस्टोरेंट मालिक ने पुलिस को बुलाया. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को हिरासत में ले लिया है, जबकि दो अन्य युवक मौके से फरार हो गये.




टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें