ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार

Bihar Crime News: पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये के चोरी के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार, ‘ऑपरेशन क्लीन’ के तहत खुलासा।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: पटना जंक्शन पर रेलवे पुलिस की सतर्कता से एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। ‘ऑपरेशन क्लीन’ के तहत चलाए जा रहे अभियान में प्लेटफॉर्म संख्या 02/03 के पश्चिमी छोर से 3 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया।


पुलिस टीम को देखते ही तीनों युवक अचानक भागने लगे। उनकी इस हरकत से पुलिस का शक गहरा गया और तत्काल घेराबंदी कर सभी को पकड़ लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी अपनी मौजूदगी और भागने के कारणों को लेकर कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे सके।


गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सन्नी कुमार, गोनू कुमार और प्रभाव कुमार के रूप में हुई है, तलाशी लेने पर इनके पास से सोने और चांदी के भारी मात्रा में आभूषण बरामद हुए। इनमें अंगूठी, चेन, लॉकेट, कान की बालियां, पायल और बिछिया शामिल हैं। बरामद आभूषणों की कुल कीमत लगभग 7 लाख रुपये आंकी गई है।


जांच में यह खुलासा हुआ है कि सभी आरोपी दिल्ली में रहकर प्लम्बर का काम करते थे। इसी दौरान वे घरों में काम करने के बहाने रेकी करते और मौका मिलते ही आभूषणों की चोरी कर लेते थे। चोरी के इन गहनों को लेकर ही वे पटना जंक्शन पहुंचे थे, जहां रेलवे पुलिस को उन पर शक हुआ और तलाशी के दौरान पूरा मामला सामने आ गया।


इस संबंध में रेल थाना पटना जंक्शन में कांड संख्या 107/2020 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब इस गिरोह के अन्य सदस्यों और देश के अलग-अलग हिस्सों में हुई चोरी की घटनाओं से इनके कनेक्शन की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि स्टेशन परिसर में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और अपराध पर लगाम लगाने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें