ब्रेकिंग
बिहार में लगातार सामने आ रहा टावर पर चढ़ने का मामला, इस बार प्रेमी से शादी की जिद्द में बिजली के हाई टेंशन पर चढ़ गई लड़कीBihar Ias Training: 19 जिलों के DM समेत 38 IAS अफसर जा रहे ट्रेनिंग में..25 दिनों के लिए नए अधिकारियों को मिलेगा प्रभार, पूरी लिस्ट देखें....बिहार में यह कैसी शराबबंदी है? तरबूज-फाइल और नमक में छिपाकर लाई जा रही थी शराब, पुलिस ने दबोचा गयाजी में बालू खनन से गांवों पर बढ़ा खतरा, बाढ़ की आशंका से सहमे ग्रामीण; सरकार से लगाई गुहारपटना में 50 लाख की चोरी का खुलासा, गोदाम से सामान उड़ाने वाला आरोपी गिरफ्तारबिहार में लगातार सामने आ रहा टावर पर चढ़ने का मामला, इस बार प्रेमी से शादी की जिद्द में बिजली के हाई टेंशन पर चढ़ गई लड़कीBihar Ias Training: 19 जिलों के DM समेत 38 IAS अफसर जा रहे ट्रेनिंग में..25 दिनों के लिए नए अधिकारियों को मिलेगा प्रभार, पूरी लिस्ट देखें....बिहार में यह कैसी शराबबंदी है? तरबूज-फाइल और नमक में छिपाकर लाई जा रही थी शराब, पुलिस ने दबोचा गयाजी में बालू खनन से गांवों पर बढ़ा खतरा, बाढ़ की आशंका से सहमे ग्रामीण; सरकार से लगाई गुहारपटना में 50 लाख की चोरी का खुलासा, गोदाम से सामान उड़ाने वाला आरोपी गिरफ्तार

पटना में 50 लाख की चोरी का खुलासा, गोदाम से सामान उड़ाने वाला आरोपी गिरफ्तार

पटना में गोदाम से 50 लाख रुपये की चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया। चोरी का सामान और 3 पिकअप वाहन भी बरामद किए गए हैं।

बिहार न्यूज
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: पटना में चोरी की एक बड़ी वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। अगमकुआं थाना क्षेत्र में स्थित एक गोदाम से लाखों रुपये के सामान की चोरी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।


घटना 1 अप्रैल 2026 का है, जब छोटी पहाड़ी इलाके में स्थित एक मार्केटिंग गोदाम के मालिक केदार कुमार अग्रवाल ने शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि जब वह दिन में करीब 12:30 बजे गोदाम पहुंचे तो देखा कि ताला टूटा हुआ है और अंदर रखा कीमती सामान गायब है। जांच में पता चला कि सुबह करीब 10 बजे अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर गोदाम से सामान चोरी कर लिया और पिकअप वाहन में लादकर फरार हो गए। चोरी गए सामान की कीमत लगभग 50 लाख रुपये आंकी गई।


इस संबंध में अगमकुआं थाना में कांड संख्या 350/26 दर्ज कर भारतीय दंड संहिता की धारा 305 के तहत मामला दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस ने तकनीकी और वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर जांच शुरू की।


जांच के दौरान पुलिस ने चोरी गए सामान की बरामदगी के साथ-साथ घटना में इस्तेमाल किए गए तीन पिकअप वाहनों को जब्त किया। साथ ही, एक आरोपी निहाल कुमार (उम्र 27 वर्ष), निवासी सुगौली बाजार, मोतिहारी को गिरफ्तार किया गया है।


बरामद सामान में बड़ी मात्रा में कॉपर वायर, मोटर, एल्यूमिनियम तार और अन्य इलेक्ट्रिकल उपकरण शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि इस वारदात में शामिल अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। इस सफल कार्रवाई को पटना पुलिस की तत्परता और तकनीकी जांच का परिणाम माना जा रहा है, जिससे शहर में अपराधियों के खिलाफ सख्त संदेश गया है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें