ब्रेकिंग
पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर

दो दिन में 5 करोड़ पहुंचाओ वर्ना दीपक महतो की तरह मारे जाओगे: पटना के बड़े बिल्डर से मांगी गयी रंगदारी, कुख्यात लाली सिंह पर आरोप

पटना में एक बड़े बिल्डर से कुख्यात अपराधी लाली सिंह उर्फ वेद निधि द्वारा 5 करोड़ रुपये रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। बिल्डर को दीपक महतो की तरह हत्या करने की धमकी मिली है। रूपसपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है और पुलिस मामले की जांच कर रही

बिहार
बिल्डर अनुपम कुमार को मिली धमकी
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: बिहार की राजधानी पटना में एक बड़े बिल्डर से पांच करोड़ रूपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है. पुलिसकर्मी से गैंगस्टर बने कुख्यात लाली सिंह उर्फ वेद निधि पर रंगदारी मांगने का आरोप लगा है. इस संबंध में पटना के रूपसपुर थाने में एफआईआर दर्ज करायी गयी है. 


पटना के बड़े बिल्डर अनुपम कुमार ने रूपसपुर थाने में दर्ज करायी गयी प्राथमिकी में कहा है कि उनसे लाली सिंह उर्फ वेद निधि नाम के अपराधी ने 5 करोड़ रूपये रंगदारी की मांग की है. रंगदारी नहीं देने पर दो दिनों के भीतर मर्डर कर देने की धमकी भी दी गयी है. 


बिल्डर अनुपम कुमार को मिली धमकी  

रूपसपुर थाने में दर्ज करायी गयी प्राथमिकी में बिल्डर अनुपम कुमार ने कहा है कि 4 दिसंबर 2025 की रात 8:10 बजे उनके मोबाइल पर एक कॉल आया. नाम पूछने पर कॉल करने वाले व्यक्ति ने अपना नाम लाली सिंह उर्फ वेद निधि बताया. 


दीपक महतो जैसा हाल कर देंगे

अनुपम कुमार ने एफआईआर में लिखा है कि कॉल करने वाले ने मुझसे पूछा कि कि क्या तुम विवेक उर्फ छोटू, से रुपसपुर नहर पर कोई जमीन खरीद रहे हो.  जब मैंने बताया कि हाँ खरीद रहा हूं और कल उसकी रजिस्ट्री है, तो उसने मुझसे 5 करोड़ रुपये रंगदारी मांगी। जब मैंने स्पष्ट मना कर दिया, तो उसने कहा कि जैसे दीपक महतो का दीघा में उसके दरवाजे पर मैंने हत्या करवा दी थी, ठीक वैसे ही तुम्हारा और विवेक कुमार का भी हत्या करवा देंगे। कॉल करने वाले ने कहा कि इसे सिर्फ धमकी नहीं समझना, अगर चाहें तो मेरा आपराधिक इतिहास पता कर लो।


मैं खुद पुलिसवाला था

अनुपम कुमार ने कहा कि जब मैंने उससे कहा कि आपकी शिकायत पुलिस में करूंगा, तो उसने कहा कि मैं खुद एक पुलिस वाला था। फिर उसने कहा कि जमीन खरीदने से पहले या तो 5 करोड़ रुपये दे दो या आधी जमीन मेरे नाम पर रजिस्ट्री करा दो नहीं तो मैं फिर से तुम्हें बता रहा हूं कि 2 दिन के अंदर तुम्हारा और विवेक कुमार का हत्या करवा दूँगा।


पुलिसकर्मी से बना अपराधी

कुख्यात लाली सिंह उर्फ वेद निधि पहले बिहार पुलिस का जवान हुआ करता था. वह बिहार पुलिस मेंस एसोसियेशन का पदाधिकारी भी बन गया था. वेद निधि पर पुलिस की वर्दी में कई जगहों पर लूटपाट करने के आरोप लगे. इसके बाद उसे नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया था. उसका नाम पटना के दानापुर में बहुचर्चित दीपक महतो हत्याकांड में भी आया था.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें