Hindi News / crime / पटना में ब्लैकआउट के बीच बड़ी वारदात: मसाला कारोबारी की सिर में गोली...

पटना में ब्लैकआउट के बीच बड़ी वारदात: मसाला कारोबारी की सिर में गोली मारकर हत्या

राजधानी पटना में ब्लैकआउट के दौरान अपराधियों ने सुलतानगंज थाना क्षेत्र में मसाला कारोबारी पिंटू उर्फ बड़का मसाला को गोली मार दी। सिर में गोली लगने से कारोबारी की मौत हो गई, जबकि आरोपी मौके से फरार हो गए।

1st Bihar Published by: First Bihar Updated May 14, 2026, 9:11:55 PM

बिहार न्यूज

ब्लैकआउट के दौरान मर्डर - फ़ोटो रिपोर्टर

PATNA: राजधानी पटना में ब्लैकआउट के दौरान अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम देकर सनसनी फैला दी। 15 मिनट के ब्लैकआउट का फायदा उठाते हुए अपराधियों ने एक दुकानदार की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। अंधेरे का फायदा उठाते हुए बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया और उजाला होने से पहले मौके से फरार हो गये। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गयी है। 


घटना के संबंध में बताया जाता है कि पटना के सुलतानगंज थाना क्षेत्र में स्थित अपनी दुकान पर बैठे मसाला कारोबारी पिंटू साव उर्फ बड़का मसाला कारोबारी को अपराधियों ने गोली मार दी। बताया जा रहा है कि अपराधियों ने ब्लैकआउट का फायदा उठाते हुए शाम 7:00 बजे से 7:15 बजे के बीच इस वारदात को अंजाम दिया।


अपराधियों ने कारोबारी के सिर में गोली मारी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद उन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।


पुलिस ने बताया कि पुरानी दुश्मनी को लेकर मसाला कारोबारी पिंटू साव को ब्लैकआउट के दौरान सिर में गोली मारी गयी। उन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए पीएमसीएच ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अपराधियों ने लूटपाट नहीं की बल्कि गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि एक सप्ताह पहले किसी व्यक्ति से उनका झगड़ा हुआ था, शायद का उसी का बदला अपराधियों ने आज ब्लैकआउट के दौरान ले लिया। 


15 मिनट के ब्लैकआउट के बीच अपराधियों ने इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया। जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। अंधेरे होने के कारण लोग अपराधियों का चेहरा तक नहीं देख पाये। जब बिजली आई तब तक अपराधी नौ दो ग्यारह हो चुके थे। इस घटना से व्यवसायियों के बीच दहशत का माहौल है। वे पुलिस से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, और हत्यारों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस घटना की सभी बिन्दुओं की जांच में जुटी हुई है। 

पटना सूरज कुमार की रिपोर्ट