ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

Patna Crime News: पटना में ट्रक से 20 लाख की शराब जब्त, पंजाब से दरभंगा भेजी जा रही थी बड़ी खेप

Patna Crime News: पटना बिहटा पुलिस ने पंजाब से लदी 10,000 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ ट्रक चालक जितेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया है. पूरे मामले की जांच जारी है.

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक
© Google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Patna Crime News: पटना की बिहटा पुलिस ने पंजाब के भटिंडा से लदी अंग्रेजी शराब के साथ ट्रक चालक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई। गिरफ्तार ट्रक चालक की पहचान राजस्थान के बाड़मेर जिला निवासी जितेंद्र सिंह के रूप में हुई है।


पटना पश्चिम सिटी एसपी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि बिहटा थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि एक ट्रक से अंग्रेजी शराब की खेप बिहार लाने वाली है। इसके बाद कन्हौली बाजार के पास वाहन जांच अभियान चलाकर ट्रक को जब्त किया गया और थाना लाया गया।


जांच में ट्रक से लगभग 10,000 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पूछताछ में पता चला कि शराब पंजाब के भटिंडा से लोड की गई थी और इसे दरभंगा, बिहार में उतारा जाना था। पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है और मामले में शामिल सभी लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। शराब की अनुमानित कीमत बिहार में लगभग 15 से 20 लाख रुपये बताई जा रही है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें