Hindi News / crime / Patna police encounter: पटना में पुलिस-अपराधी मुठभेड़, गोलीबारी में सोना लुटेरा को लगी...

Patna police encounter: पटना में पुलिस-अपराधी मुठभेड़, गोलीबारी में सोना लुटेरा को लगी गोली

Patna Police Encounter: बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है. पटना के बेउर में ज्वेलरी लूट कांड के आरोपी से पुलिस मुठभेड़ हुई है. जवाबी फायरिंग में एक अपराधी घायल हुआ है.

1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Apr 22, 2026, 9:24:51 AM

Patna police encounter

पटना में पुलिस एनकाउंटर - फ़ोटो Reporter

Patna police encounter: पटना के बेऊर थाना क्षेत्र में सिपारा इलाके में रामकृष्ण नगर के सोना लूटकांड से जुड़े अपराधी के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई है। छापेमारी के दौरान अपराधियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।


जवाबी कार्रवाई करते हुए गोली चली जिसमें एक अपराधी के पैर में गोली लग गई। घायल अपराधी की पहचान दिलीप कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि घायल अपराधी बेऊर थाना के ब्रह्मस्थानी का रहने वाला है। पुलिस ने घायल बदमाश को इलाज के लिए पटना एम्स में भर्ती कराया है। फिलहाल पुलिस अन्य अपराधी की तलाश में जुटी है। सुबह सुबह पुलिस मुठभेड़ के बाद पूरे इलाके में हड़कम मच गया है।


पटना एसएसपी कार्तिकेय एस शर्मा ने बताया कि कुछ दिनों पहले रामकृष्णानगर इलाके में आभूषण दुकान में डकैती की घटना हुई थी। जिसको लेकर एक टीम बनाई गई थी, जो विभिन्न जगहों पर छापेमारी कर रही थी। जांच के दौरान उदित नाम के व्यक्ति के बारे में जानकारी मिली। जब उससे पूछताछ की गई तो दिलीप और रोहण नाम के व्यक्ति के बारे में जानकारी मिली।


उन्होंने कहा कि दिलीप वही अपराधी है जो घटना को वारदात देने के लिए अंदर घुसा था और ज्वेलरी शॉप के मालिक के साथ मारपीट भी की थी। पूछताछ के दौरान उसने अपनी संलिप्तता स्वीकार की है और गिरोह के लोगों का नाम बताया है। वारदात के बाद सभी वहां से भागे और कृषि फार्म के क्षेत्र में जाकर एक आम के पेड़ के नीचे लूटे गए गहनों का बंटवारा किया था।


एसएसपी ने बताया कि हथियार बरामदी के दौरान आरोपी में पुलिस पर फायरिंग कर दी। जिसके बाद पुलिस अधिकारी ने आत्मरक्षा में गोली चलाई, जो दिलीप के पैर में लगा। घायल अपराधी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डकैती की वारदात में इस्तेमाल हथियार को बरामद कर लिया गया है। फिलहाल चार लोगों की गिरफ्तारी हुई है।