ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Patna Crime News: हत्या या आत्महत्या? पटना के ANM ट्रेनिंग स्कूल में संदिग्ध हालत में मिला शिक्षिका का शव

Patna Crime News: पटना के एक निजी ANM ट्रेनिंग स्कूल में शिक्षिका ज्योति कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शव कमरे में फंदे से लटका मिला। पुलिस जांच में जुटी है, आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है।

Patna Crime News
© Google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Patna Crime News: पटना के शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र स्थित पश्चिमी पटेल नगर में स्थित एक प्राइवेट ANM ट्रेनिंग स्कूल में सोमवार को एक शिक्षिका की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान समस्तीपुर के ताजपुर निवासी ज्योति कुमारी (25) के रूप में हुई है। वह पिछले दो वर्षों से सौम्या कृष्णा ANM ट्रेनिंग स्कूल में शिक्षिका के पद पर कार्यरत थीं।


बताया जा रहा है कि गुरुनानक जयंती के अवसर पर ज्योति चार दिनों की छुट्टी पर अपने घर गई थीं। रविवार देर शाम वह समस्तीपुर से पटना लौटी थीं। उनके साथ स्कूल में सहकर्मी शिक्षिका सुप्रिया रानी भी रहती थीं। सुप्रिया रानी ने बताया कि रविवार रात उन्होंने ज्योति के साथ खाना खाया था। 


सोमवार सुबह जब कॉलेज जाने का समय हुआ, तो दरवाजा खटखटाने पर ज्योति ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। उन्होंने यह जानकारी स्कूल की प्रिंसिपल एंजिलिना बेंजामिन को दी। प्रिंसिपल ने गार्ड को ऊपर भेजा और स्वयं भी पहुंचीं। दरवाजा तोड़ा गया तो ज्योति की लाश कमरे में फंदे से लटकी मिली। इसके बाद तुरंत डायल-112 पर सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।


शास्त्रीनगर थानेदार रविन्द्र कुमार ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे सूचना मिली कि ट्रेनिंग स्कूल में एक शिक्षिका ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली है। घटनास्थल पर जांच-पड़ताल की गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें