ब्रेकिंग
‘देश को ‘इस्लामिक भारत’ बनाना चाहते हैं कुछ मुस्लिम संगठन’, UCC को लेकर AIMPLB के विरोध पर बरसे गिरिराज सिंहBRABU के 70 सहायक प्राध्यापक की नौकरी पर संकट, कई रसूखदारों के संबंधी भी जांच के घेरे में; क्या है वजह?Earthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सील‘देश को ‘इस्लामिक भारत’ बनाना चाहते हैं कुछ मुस्लिम संगठन’, UCC को लेकर AIMPLB के विरोध पर बरसे गिरिराज सिंहBRABU के 70 सहायक प्राध्यापक की नौकरी पर संकट, कई रसूखदारों के संबंधी भी जांच के घेरे में; क्या है वजह?Earthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सील

पंचायत ने दी तालिबानी सजा: सिर मुंडवाकर लड़की को पूरे गांव में घुमाया, बाद में जंगल में छोड़ा, जानिए.. पूरी वजह

PALAMU: इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना झारखंड के पलामू से सामने आई है, जहां पंचायत ने शादी से इनकार करने पर एक युवती को तालिबानी सजा दी है। पंचायत के आदेश पर युवती का सिर मु

पंचायत ने दी तालिबानी सजा: सिर मुंडवाकर लड़की को पूरे गांव में घुमाया, बाद में जंगल में छोड़ा, जानिए.. पूरी वजह
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PALAMU: इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना झारखंड के पलामू से सामने आई है, जहां पंचायत ने शादी से इनकार करने पर एक युवती को तालिबानी सजा दी है। पंचायत के आदेश पर युवती का सिर मुंडवाकर न सिर्फ गांव में घुमाया गया बल्कि बाद में गांव से बाहर निकालते हुए जंगल में छोड़ दिया गया। 20 दिन पहले जब लड़की के दरवाजे पर बारात आई थी, तभी वह शादी से इनकार करते हुए घर से भाग गई थी।


दरअसल, पलामू के पाटन थाना क्षेत्र की रहने वाली लड़की की शादी 20 अप्रैल को होने वाली थी। निर्धारित समय पर बारात लड़की के दरवाजे पर पहुंच गई थी, तभी लड़की ने शादी करने से इनकार कर दिया था और घर से फरार हो गई थी, जिसके बाद बिना शादी के ही बारात वापस लौट गई थी। परिजनों और ग्रामीणों को आशंका थी कि लड़की किसी लड़के से प्यार करती है और इसीलिए शादी से इनकार कर रही है।


इसी बीच 20 दिनों से फरार लड़की वापस गांव पहुंची तो हड़कंप मच गया। गांव में पंचायत बुलाई गई और लड़की से बार-बार यह बात पूछी गई कि वह जिस लड़के से प्रेम करती है उसका नाम पंचायत के सामने बताए। पंचायत के भारी दबाव के बावजूद उसने लड़के का नाम नहीं बताया। जिसके बाद पंचायत के आदेश पर ग्रामीणों ने लड़की का सिर मुंडवा दिया और पूरे गांव में घुमाने के बाद उसे जंगल में लेजाकर छोड़ दिया।


उधर, परिजनों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की और लड़की को जंगल से बरामद कर लिया है। पुलिस ने पीड़ित लड़की के इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है और कहा है कि परिजनों के आवेदन के आधार पर दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें