ब्रेकिंग
राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?

Crime News: BJP नेता की हत्या के मामले में पूर्व विधायक समेत 12 लोग अरेस्ट, 50 लाख की दी गई थी सुपारी

Crime News: बीजेपी नेता पीताबास पांडा हत्याकांड में बीजेडी नेता बिक्रम पांडा समेत 12 लोग गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस के अनुसार यह हत्या राजनीतिक रंजिश और आर्थिक नुकसान के चलते की गई। गिरफ्तारी के बाद बीजेडी और बीजेपी में सियासी टकराव तेज हो गया है।

Crime News
प्रतिकात्मक
© Google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Crime News: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और एडवोकेट पीताबास पांडा की हत्या के मामले में बड़ा एक्शन हुआ है। ओडिशा पुलिस ने बुधवार को बीजू जनता दल के गंजम जिलाध्यक्ष और पूर्व विधायक बिक्रम पांडा समेत 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 6 अक्टूबर को ब्रह्मनगर में घर के पास पीताबास पांडा की गोली मारकर हत्या की गई थी।


बरहामपुर के एसपी सरवण विवेक एम ने बताया कि पीताबास पांडा की हत्या के लिए 50 लाख रुपये की सुपारी दी गई थी, जिसमें से 10 लाख रुपये शूटर्स को दिए गए। गिरफ्तार आरोपियों में पूर्व मेयर सिबा शंकर दास (पिंटू), पार्षद मलय बिशोयी, और पांडा के सहयोगी मदन दलेई भी शामिल हैं। 


पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल हथियार जब्त कर लिया है। दो हफ्तों की जांच में 500 से अधिक CCTV फुटेज खंगाले गए और 80 से ज्यादा लोगों से पूछताछ हुई। गिरफ्तार आरोपियों को कड़ी सुरक्षा के बीच बरहामपुर कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट परिसर में संभावित विरोध को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया।


इस कार्रवाई पर सियासी घमासान भी तेज हो गया है। बीजेडी ने गिरफ्तारी का विरोध करते हुए कहा कि असली अपराधी अब भी बाहर हैं, जबकि बीजेपी ने आरोप लगाया कि बीजेडी अपराधियों को संरक्षण दे रही है। बीजेपी नेता और मंत्री सुरेश पुजारी ने कहा कि बीजेडी अपराध को बढ़ावा देकर ओडिशा के साथ अन्याय कर रही है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें