ब्रेकिंग
‘बीजेपी के दबाव में नीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा’, तेजस्वी यादव ने किसे बताया सबसे बड़ा ठग?‘चाचा जी किए गए बिहार से तड़ीपार.. BJP का ‘ऑपरेशन फिनिश नीतीश’ खत्म’, रोहिणी आचार्य का तीखा तंजबड़ा ऐलान: अगली कैबिनेट में डॉक्टरों के प्राइवेट प्रैक्टिस पर लगेगी रोक, कई मेडिकल कॉलेजों को PPP मोड पर लाने की तैयारी..पॉलिसी बनाने पर काम शुरू, बड़े डॉक्टरों से मांगा गया सहयोग BJP विधायक नितिन नबीन का इस्तीफा मंजूर, क्या बोले बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार?Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी‘बीजेपी के दबाव में नीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा’, तेजस्वी यादव ने किसे बताया सबसे बड़ा ठग?‘चाचा जी किए गए बिहार से तड़ीपार.. BJP का ‘ऑपरेशन फिनिश नीतीश’ खत्म’, रोहिणी आचार्य का तीखा तंजबड़ा ऐलान: अगली कैबिनेट में डॉक्टरों के प्राइवेट प्रैक्टिस पर लगेगी रोक, कई मेडिकल कॉलेजों को PPP मोड पर लाने की तैयारी..पॉलिसी बनाने पर काम शुरू, बड़े डॉक्टरों से मांगा गया सहयोग BJP विधायक नितिन नबीन का इस्तीफा मंजूर, क्या बोले बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार?Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी

Bihar Crime News: NIA ने लश्कर से जुड़े बिहार के शख्स के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट, आतंकी साजिश रचने का आरोप

Bihar Crime News: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने बिहार के कटिहार के प्रवासी मजदूर अखलातुर उर्फ मोहम्मद अखलाक मुजाहिद के खिलाफ लश्कर-ए-तैयबा और अन्य आतंकी संगठनों की मदद करने के आरोप में चार्जशीट दाखिल की है।

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक
© Google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने बिहार के कटिहार निवासी प्रवासी मजदूर अखलातुर उर्फ मोहम्मद अखलाक मुजाहिद के खिलाफ लश्कर-ए-तैयबा और अन्य आतंकी संगठनों को सहयोग देने के मामले में चार्जशीट दाखिल कर दी है। यह चार्जशीट तमिलनाडु के पूनामल्ली स्थित NIA विशेष अदालत में प्रस्तुत की गई है।


NIA ने आरोपी पर भारतीय दंड संहिता (BNS) की धारा 196 और 197, तथा गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) की धारा 13(1) (b) और 39 के तहत मामला दर्ज किया है। जांच एजेंसी के अनुसार, अखलातुर तमिलनाडु के चेंगलपट्टू जिले में एक निजी निर्माण स्थल पर मजदूरी करता था, जहां से वह पाकिस्तान में बैठे लश्कर के हैंडलर्स से ऑनलाइन संपर्क में था। 


आरोप है कि वह गैर-मुस्लिमों को निशाना बनाने की साजिश में शामिल था और जिहादी स्टाइल हमले की योजना बना रहा था। जांच में यह भी सामने आया कि अखलातुर ने हमले के लिए हथियार खरीदने के उद्देश्य से हथियार डीलरों से संपर्क करने की कोशिश की थी। उसकी मंशा भारत को अस्थिर करने के लिए हिंसक गतिविधियों को अंजाम देना था, लेकिन NIA और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने समय रहते उसकी योजना को विफल कर दिया।


अप्रैल 2025 में चेंगलपट्टू की कायर पुलिस ने अखलातुर को राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया था। इसके बाद मामला NIA को सौंप दिया गया, जिसने विस्तृत जांच के बाद RC-01/2025/NIA/CHE केस के तहत चार्जशीट दाखिल की।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें