ब्रेकिंग
राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?

नेपाल से लाई जा रही 12 किलो चरस बरामद, तस्कर भी गिरफ्तार

बेतिया पुलिस ने वाहन जांच के दौरान नेपाल से आए युवक के बैग से 12 किलो से अधिक चरस बरामद की। आरोपी को गिरफ्तार कर NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया। डीएसपी विवेक दीन ने मामले की पूरी जानकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी।

बिहार
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

BETTIAH: बेतिया जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ लगातार चल रहे अभियान के बीच बेतिया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वाहन जांच के दौरान नेपाल से आए एक युवक के बैग से 12.002 किलोग्राम चरस जैसा मादक पदार्थ बरामद किया गया है। पुलिस को उस समय संदेह हुआ जब युवक पुलिस टीम को देखते ही घबराकर भागने लगा। पुलिसकर्मियों ने उसे मौके पर पकड़ लिया और पूछताछ की।


मझौलिया थाना क्षेत्र के पारस पकड़ी–सरिसवा बाजार रोड पर पकड़े गए युवक ने अपनी पहचान जयप्रकाश साह कानू (उम्र 39 वर्ष), निवासी—जिला पर्सा, नेपाल के रूप में बताई। स्थानीय गवाहों की मौजूदगी में युवक के बैग की तलाशी ली गई, जिसमें भारी मात्रा में चरस जैसा पदार्थ मिला। बरामद मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लाखों में आंकी जा रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS Act की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।


घटना की जानकारी सदर डीएसपी विवेक दीन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण जिले में नशा तस्करी की संभावना अधिक रहती है, इसलिए पुलिस लगातार चौकसी बढ़ा रही है। उन्होंने बताया कि जिले में नशे के अवैध व्यापार पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है और ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें