NEET Student Death Case: पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में नीट छात्रा की संदिग्ध मौत मामले में सीबीआई ने अपनी जांच को और भी तेज कर दिया है। सीबीआई वारदात से जुड़े हर पहलू की सघन जांच कर रही है। जांच के बीच सीबीआई की टीएम एक बार फिर से शंभू गर्ल्स हॉस्टल पहुंची हैं। सीबीआई की टीम अपने साथ आर्किटेक्ट को भी लेकर पहुंची है।
सीबीआई की टीम करीब दो घंटे तक शंभू गर्ल्स हॉस्टल में रूकी और हॉस्टल के कंपार्टमेंटों की जांच की। इस दौरान हॉस्टल की वार्डर को भी बुलाया गया था, जहां सीबीआई की टीम ने उससे फिर से पूछताछ की है। दो घंटे की तफ्तीश के बाद सीबीआई की टीम वहां से रवाना हो गई। उस दौरान पटना पुलिस की टीम भी हॉस्टल के बाहर मौजूद रही।
बता दें कि सीबीआई से पहले पटना पुलिस इस मामले की जांच कर रही थी। मृतक छात्रा के परिजनों का दावा है कि उनकी बेटी के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया गया है हालांकि पटना पुलिस की जांच में इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी थी। परिजनों का कहना था कि उन्हें पटना पुलिस की जांच पर भरोसा नहीं है।
कई दिनों की जांच के बाद जब पटना पुलिस के हाथ खाली रहे तब सरकार ने इस केस को सीबीआई को सौंप दिया। सीबीआई की टीम पूरे मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े सभी पहलूओं को खंगाल रही है। देखने वाली बात होगी कि सीबीआई कब तक इस मामले को सुलझा पाती है।




