Hindi News / crime / बिहार पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, कुख्यात अपराधी टिंकू यादव गोली लगने...

बिहार पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, कुख्यात अपराधी टिंकू यादव गोली लगने से घायल

Bihar Police Encounter: नवादा में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी टिंकू यादव गोली लगने से घायल हो गया। उसके पास से देसी कट्टा और कारतूस बरामद हुए हैं। वह एक हत्या मामले में वांछित था।

1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Apr 26, 2026, 10:18:02 AM

Bihar Police Encounter

- फ़ोटो Reporter

Bihar Police Encounter: बिहार के नवादा में पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़ हुई है। इस दौरान 50,000 के इनामी बदमाश टिंकू यादव को पुलिस ने पैर में गोली मारकर घायल कर दिया। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।


यह घटना रोह थाना क्षेत्र के कोसी गांव के पास हुई। पुलिस को सूचना मिली थी, जिसके बाद रोह थाना की टीम मौके पर जा रही थी। पुलिस की गाड़ी देखते ही अपराधी ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। भागने की कोशिश कर रहे टिंकू यादव के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल होकर गिर गया। 


पुलिस ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां से बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। गिरफ्तार अपराधी की पहचान नागेश्वर यादव के पुत्र टिंकू यादव के रूप में हुई है। उस पर आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। वह अनिल मिस्त्री की हत्या के मामले में भी वांछित था।


नवादा के डीएसपी हुलास कुमार ने बताया कि पुलिस पर गोलीबारी की गई थी। इसके जवाब में पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई में टिंकू यादव के पैर में गोली लगी है और उसका इलाज चल रहा है। मामले की जांच की जा रही है।

नवादा से सोनू कुमार की रिपोर्ट..