1st Bihar Published by: SONU Updated May 25, 2026, 3:33:59 PM
डबल मर्डर से सनसनी - फ़ोटो Reporter
Bihar Crime News: बिहार के नवादा से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। यहां आपसी विवाद के बाद दो लोगों की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई है। चाकूबाजी की घटना में महिला समेत तीन लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं। घटना नरहट थाना क्षेत्र की छोटी पाली गांव की है।
मृतकों की पहचा 20 वर्षीय मो. कासिफ और मोहम्मद अहमद के रूप में हुई है जबकि मोहम्मद आतिफ, मोहम्मद आमिर और एक महिला बुरी तरह से घायल हो गए हैं। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंची है और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।