ब्रेकिंग
पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह

Bihar Crime News: सीएम नीतीश के गृह जिला में युवक की हत्या, पुरानी दुश्मनी में मर्डर की आशंका

Bihar Crime News: नालंदा जिले के चुहरचक गांव में आपसी रंजिश के चलते 18 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस जांच में जुटी है। इस घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है।

Bihar Crime News
© Google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा के सरमेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत चुहरचक गांव मोड़ पर शनिवार रात अपराधियों ने एक 18 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। हत्या के पीछे पुरानी रंजिश की आशंका जताई जा रही है।


मृतक की पहचान गांव निवासी बृज यादव के पुत्र शिशुपाल कुमार उर्फ़ कारु के रूप में हुई है। घटना एसएच-78 मार्ग पर स्थित चुहरचक मोड़ के पास हुई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह हत्या आपसी रंजिश और पुरानी दुश्मनी का परिणाम हो सकती है।


जानकारी के अनुसार, बीते 12 और 13 जुलाई की रात को इसी गांव में किशोरी यादव की निर्मम हत्या हुई थी, जिसमें शिशुपाल का नाम सामने आया था। आशंका जताई जा रही है कि उसी घटना का प्रतिशोध लेने के लिए अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया।


घटना की सूचना मिलते ही सरमेरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया। सरमेरा थानाध्यक्ष साकेंद्र कुमार बिंद ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि हत्या के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है।


पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है और अपराधियों की पहचान कर उन्हें पकड़ने की दिशा में कार्रवाई तेज कर दी गई है। हत्या के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। एहतियातन पुलिस ने गांव में कैंप कर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर दी है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें