ब्रेकिंग
राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?

Bihar Crime News: गली में खड़ा होकर मूंछों पर ताव देना पड़ा भारी, बदमाशों ने पीट-पीटकर ले ली युवक की जान; हत्या की वारदात से हड़कंप

Bihar Crime News: नालंदा के मोरातालाव गांव में मूंछ ऐंठने के विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस जांच में जुटी है और एक आरोपी हिरासत में है।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: बिहार के नालंदा जिले के भागन बिगहा ओपी क्षेत्र अंतर्गत मोरातालाव गांव में एक युवक की घर में घुसकर लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।


मृतक की पहचान द्वारिका पासवान के 30 वर्षीय पुत्र पवन कुमार के रूप में हुई है। वह हरियाणा के पानीपत में रहकर मजदूरी करता था और अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। बताया गया कि पवन 14 नवंबर को ही पानीपत से अपने गांव लौटा था।


पवन की के अनुसार, 14 नवंबर को स्नान के बाद पवन गली में खड़ा होकर मूंछ ऐंठ रहा था। गोतिया के लोगों को यह लगा कि वह उन्हें देखकर ऐसा कर रहा है, जिससे विवाद शुरू हो गया। 15 नवंबर को आरोपियों ने पवन के घर में घुसकर उसे बेरहमी से पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


परिजनों के अनुसार, पिछले तीन वर्षों से गोतिया पक्ष से गली और रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते पहले भी पवन को जान से मारने की धमकी दी गई थी, जिस कारण वह गांव छोड़कर बाहर मजदूरी करने लगा था।


घटना की सूचना मिलते ही भागन बिगहा ओपी के थानाध्यक्ष शैलेश झा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेजा गया और मामले की जांच शुरू कर दी गई।


थानाध्यक्ष शैलेश झा ने बताया कि फिलहाल एक व्यक्ति सरयुग पासवान को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया था, जिसने साक्ष्य एकत्र कर लिए हैं। पीड़ित पक्ष से आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें